ई-पासपोर्ट क्या है? पात्रता, फायदे, फीचर्स और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी हिंदी में
भारत में पासपोर्ट सिस्टम को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है ई-पासपोर्ट (e-Passport)। इसे बायोमेट्रिक पासपोर्ट भी कहा जाता है। ई-पासपोर्ट एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट होता है जिसमें एक छोटा माइक्रोचिप लगी होती है। इस चिप में पासपोर्ट धारक की व्यक्तिगत और बायोमेट्रिक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, डिजिटल फोटो, फिंगरप्रिंट और एक डिजिटल सिग्नेचर सुरक्षित होते हैं।
यह चिप अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों के अनुसार बनाई गई होती है, जिससे भारतीय ई-पासपोर्ट को दुनिया भर में मान्यता और सुरक्षा मिलती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
जो भी व्यक्ति सामान्य भारतीय पासपोर्ट के लिए पात्र है, वह ई-पासपोर्ट के लिए भी योग्य है:
नया पासपोर्ट बनवाने वाले
समाप्त पासपोर्ट को रिन्यू कराने वाले
खोए/चोरी हुए/क्षतिग्रस्त पासपोर्ट को री-इश्यू कराने वाले
बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी
मुख्य फीचर्स:
माइक्रोचिप (64 KB) – इसमें एन्क्रिप्टेड व्यक्तिगत और बायोमेट्रिक डाटा स्टोर होता है।
ICAO मानक – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य डिज़ाइन और सुरक्षा प्रणाली।
डिजिटली साइन किया गया डाटा – डेटा को छेड़छाड़ से बचाने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर।
मशीन रीडेबल ज़ोन – तेज़ इमिग्रेशन प्रक्रिया के लिए स्कैन होने योग्य जानकारी।
सुरक्षित प्रिंटिंग और लेमिनेशन – पासपोर्ट में उन्नत सुरक्षा विशेषताओं का उपयोग।
कॉन्टैक्टलेस रीडिंग – RFID टेक्नोलॉजी से बिना छुए डाटा पढ़ने की सुविधा।
ई-पासपोर्ट के फायदे:
सुरक्षा बढ़ी – डाटा एन्क्रिप्टेड होने से क्लोनिंग या दुरुपयोग मुश्किल।
तेज़ इमिग्रेशन – एयरपोर्ट पर चेकिंग में लगने वाला समय घटता है।
अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति – बायोमेट्रिक सिस्टम वाले देशों में तुरंत मान्यता।
नकली पासपोर्ट की संभावना बेहद कम।
ई-पासपोर्ट के लिए ऐसे करें आवेदन:
पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं
नया अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें
फॉर्म भरें और पासपोर्ट टाइप में “ई-पासपोर्ट” चुनें (यदि आपके क्षेत्र में उपलब्ध है)
फीस का भुगतान करें
पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस PSK (POPSK) में अपॉइंटमेंट बुक करें
तय तारीख पर केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक डाटा और डॉक्यूमेंट जमा करें
अप्रूवल के बाद ई-पासपोर्ट डाक से आपके पते पर पहुंच जाएगा





