दशहरे के मौके पर सोने के शौकीनों के लिए खबर थोड़ी राहत भरी है। पिछले कई हफ्तों से सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर थीं, जिससे त्योहारों के समय खरीदारों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। 2 अक्टूबर को देश में सोने के दामों में अचानक गिरावट आई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। वहीं चांदी के दामों में आज उछाल देखा गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नवरात्रि के बाद आने वाले धनतेरस और दिवाली में सोने की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।
सोने में कितना गिरावट आई?
2 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 550 रुपये घटकर 1,18,690 रुपये हो गया। 22 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये की कमी के साथ 1,08,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 380 रुपये घटकर 89,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बड़ी मात्रा में सोना खरीदने वालों के लिए भी यह राहत भरी खबर है।
सुपर-हाई कीमतों के बाद स्थिरता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 3,900 डॉलर प्रति औंस पर ऑल-टाइम हाई छूने के बाद स्थिर रही। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी 97.72 के स्तर पर कायम रहा। इस कारण ग्लोबल स्तर पर सोने की तेजी पर फिलहाल रोक लग गई है। दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 1,17,558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी की कीमतों में उछाल
सोने के विपरीत, चांदी के दामों में वृद्धि हुई है। 1 किलोग्राम चांदी 2,000 रुपये बढ़कर 1,53,000 रुपये हो गई। वहीं 100 ग्राम चांदी 15,300 रुपये पर कारोबार कर रही है। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 1,44,566 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।
प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव (02 अक्टूबर 2025)
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/100 ग्राम) |
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,18,690 | 1,08,800 | 89,020 | 15,300 |
| मुंबई | 1,18,710 | 1,08,820 | 89,040 | 15,310 |
| कोलकाता | 1,18,680 | 1,08,790 | 88,990 | 15,295 |
| चेन्नई | 1,18,695 | 1,08,805 | 89,010 | 15,300 |
| भोपाल | 1,18,685 | 1,08,795 | 89,005 | 15,298 |
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.