Friday, June 13, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home राजनीति

कर्नाटक के कारण बिहार में भिड़े जदयू और भाजपा,विवाद जानकार होगी हैरानी

जदयू पर भड़क उठी भाजपा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
कर्नाटक के कारण बिहार में भिड़े जदयू और भाजपा,विवाद जानकार होगी हैरानी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार चुनावी मोड में दिखने लगा है। राज्य के तमाम राजनैतिक दल जिस तरह की तैयारियों में जुटे हैं उससे ऐसा लगता है कि चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रहा है। किसी भी राज्य विधानसभा के चुनाव हों बिहार में पहले उत्साह और निराशा का भाव दिखाई देने लगता है। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ इसी तरह का माहौल दिखाई दे रहा है।

.      बिहार में कर्नाटक को लेकर सियासी भिंड़त
.      जदयू और भाजपा हुए आमने सामने
.      यूपी में निकाय चुनाव की जीत से खुश भाजपा
.      लोकसभा चुनाव का होने लगा आकलन
.      जदयू को लगने लगा कि भाजपा कमजोर हो रही है

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

कांग्रेस की जीत पर बिहार में जहां भाजपा विरोधी जश्न मना रहे हैं वहीं भाजपा में मायूसी दिखाई दे रही है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर जदयू फूली नहीं समा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस जीत से काफी खुश बताए जा रहे हैं। उनके विपक्षी एकजुटता के प्रयासों को भी ताकत मिलेगी।

जदयू पर भड़क उठी भाजपा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत ने भाजपा काफी टेंशन में है। पार्टी हार के कारण और निवारण पर चिंतन कर रही है। इसी बीच जीत से उत्साहित जदयू ने भाजपा पर कटाक्ष कर दिया है। इससे भाजपा बहुत बुरी तरह तिलमिला गई। बात सिर्फ इतनी है कि भाजपा पर कांग्रेस मुक्त भारत का राग पिछले कई सालों से अलाप रही थी। इसी बीच कर्नाटक में कांग्रेस ने बाजी मार दी। इससे बिहार की जदयू को बैठे बिठाए मौका मिल गया है। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कह दिया कि अगले साल भाजपा मुक्त देश बन जाएगा।

सवाल नहीं पूछे इसलिए उन्माद फैलाया जाता है

ललन सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कह दिया कि देश की जनता महंगाई,गरीबी और बेरोजगारी पर सवाल नहीं पूछे इसके लिए भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करती है। लेकिन जनता काफी जागरुक है वो भाजपा के बेहकाबे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा। भगवान के नाम पर वोट मांगने पहुंच गए। अब भाजपा का घड़ा भर गया है और जनता ने पार्टी को नकार दिया है। बजरंगबली भी खुश नहीं हैं।

खिलाफत करने वालों के घर पहुंचता है पालतू तोता

जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख ललन सिंह ने सीबीआई पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सीबीआई नाम का एक तोता पाल रखा है। जो भी केन्द्र सरकार के खिलाफ बोलता है उसी के घर तोता पहुंच जाता है। अब ईडी,इनकम टैक्स जैसी संस्थाएं निष्पक्ष नहीं रहीं। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी एकजुटता के लिए नीतीश के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के विरोध में खड़े होना आज की मांग है और हमें इसको लेकर बड़ा समर्थन मिल रहा है। अगले साल देश को भाजपा मुक्त होने में देर नहीं लगेगी।

भाजपा ने भी सुनाई खरी खरी

ललन सिंह की एक एक बात का जवाब बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने दिए। उन्होंने इन्य राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल कमल खिला है वहां कोई भी भाजपा विरोधी पार्टी सफल नहीं हो पाई है। सिर्फ कर्नाटक के बहाने पूरे देश में राज करने का सपना देखना ठीक नहीं है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और इस देश की जनता को उस पर भरोसा है। आने वाले दिनों में भी भाजपा को समर्थन मिलेगा। जहां तक कर्नाटक का सवाल है तो हम समीक्षा कर रहे हैं वहां जो भी हमसे खामियां रहीं होंगी उन्हे दूर करने का प्रयास पार्टी करेगी।

Post Views: 42
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

एयर इंडिया Air India का विमान क्रैश गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश

slide 1 to 3 of 3
एयर इंडिया Air India का विमान क्रैश गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश

एयर इंडिया Air India का विमान क्रैश गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश

स्पेशल
एक साथ एक मंच पर दो दिग्गज क्या नया होने वाला है राजस्थान की सियासत में

एक साथ एक मंच पर दो दिग्गज क्या नया होने वाला है राजस्थान की सियासत में

मध्य प्रदेश
Bihar assembly elections and Lalu Yadav 78th birthday

बिहार विधानसभा चुनाव और लालू यादव का 78वां जन्मदिन… सामाजिक न्याय का उत्सव और ‘सेवा दिवस’ मना रही RJD

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 12, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version