पटना में प्रचंड गर्मी….स्कूल और कोचिंग संस्थानों के समय में किया ये बदलाव … भीषण गर्मी को देखते हुए DM का नया आदेश
बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के संचालन समय में बदलाव किया है। पटना जिला पदाधिकारी DM डॉ.त्यागराजन एस.एम. ने गुरुवार देर रात आदेश जारी कर यह स्पष्ट किया कि 13 से 16 जून 2025 तक जिले में सुबह 11 बजे के बाद स्कूल और कोचिंग संस्थानों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
पटना प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले में सभी सरकारी ही नहीं और निजी स्कूलों में 8वीं क्लास तक की पढ़ाई सुबह 11 बजे के बाद नहीं होगी। इन सभी स्कूलों को सुबह 11 बजे से पहले ही छुट्टी की जा रही है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके चलते स्कलू संचालकों को सुबह 10 बजे तक ही संचालन की अनुमति दी गई है।
बिहार की राजधानी पटना में जारी भीषण गर्मी और तापमान के बढ़ते खतरे को देखते हुए DM डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने 13 जून से 16 जून 2025 तक स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।
क्या है नया आदेश?
स्कूलों के लिए
कक्षा 8 तक के सभी स्कूल
सुबह 11 बजे के बाद नहीं चलेंगे।
स्कूलों को सुबह 11 बजे से पहले ही छुट्टी करनी होगी
आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगे। इसके बाद बंद रहेंगे।
कोचिंग संस्थानों के लिए आदेश
सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक क्लास चलाने पर प्रतिबंध।
कोचिंग क्लासेस केवल सुबह 11 बजे से पहले
शाम साढ़े 4 बजे के बाद ही चल सकेंगी क्लास
आदेश की अवधि
13 जून से आदेश लागू हो गया है
यह 16 जून तक ही लागू रहेगा
सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों और कोचिंग पर यह आदेश लागू होगा।
आदेश क्यों जारी हुआ?
दरअसल इन दिनों राजधानी पटना का तापमान लगातार बढ़ हा है। हालत यह है कि 40°C से ऊपर तापमान जा रहा है। दोपहर में और भी अधिक हालात बिगड़ जाते हैं। ऐसे में समय की गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां जारी हैं, लेकिन निजी स्कूल और कोचिंग चल रहे हैं। जिससे यह कदम जरूरी हो गया।
अभिभावक बच्चों को धूप में भेजने से पहले सावधानी बरतें। बच्चों को हल्के और सूती कपड़े पहनाएं। स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को भी समय का पालन सख्ती से करना होगा।..(प्रकाश कुमार पांडेय)