अहमदाबाद। भारत की समुद्री सीमा से पाकिस्तानियों ने ड्रग्स और हथियारों के साथ घुसने की कोशिश की, लेकिन कोस्टगार्ड और गुजरात एटीएस ने उनको पकड़ लिया। वे गुजरात के ओखा से देश की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। कोस्टगार्ड और एटीस ने आरोपियों को 300 करोड़ रुपये की ड्रग्स और हथियारों के साथ पकड़ा।
- पाकिस्तानी जहाज ने घुसपैठ की कोशिश की
- 300 करोड़ के ड्रग्स और हथियार थे
- पहली बार समुद्री सीमा पर हथियार पकड़े गए
यह पहली बार है जब समुद्री सीमा पर हथियार पकड़े गए हों। आरोपियों के पास से 6 पिस्तौल और 120 राउंड मिले हैं। पाकिस्तान की फिशिंग बोट दस क्रू-मेंबर के साथ भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही थी। कोस्टगार्ड के मुताबिक उनके पास से हथियार, और 40 किग्रा ड्रग्स मिली। इस ड्रग्स की बाजार में कीमत 300 करोड़ रुपये है।
डेढ़ साल में सातवां अभियान
पिछले 18 महीनों में भारतीय तटरक्षक बल और एटीएस, गुजरात द्वारा यह सातवां संयुक्त अभियान है। इस दौरान 44 पाकिस्तानी और 7 ईरानी चालक दल की गिरफ्तारी के साथ 1930 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 346 किलोग्राम हेरोइन पहले ही जब्त की जा चुकी है।





