Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

ड्रीम गर्ल’हेमा मालिनी आज मना रहीं हैं अपना 75वां जन्मदिन, ड्रीम गर्ल का सिनेमा से सियासत तक का सफर

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, संपादक की पसंद
0
Dream girl Hema Malini celebrates her 75th birthday
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’हेमा मालिनी आज 16 अक्टूबर 2023 को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को मद्रास के अम्मनकुड़ी जिले में हुआ था। कई हिट फिल्म देने के बाद वे कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। अपनी फिल्मों के अलावा उन्हें पति के साथ एक परी कथा वाली प्रेम कहानी के लिए भी सराहा जाता है। हेमा मालिनी अभिनय जगत का एक ऐसा नाम हैं जिसमे अभिनय ही नहीं राजनीति तक का एक लंबा और कामयाब सफर तय किया। अपने जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर 2003 को राज्यसभा की सदस्यता ली थी। इसके बाद वे 2014 और 2019 में मथुरा से लोकसभा सांसद चुनी गईं। साल 2000 में हेमा मालिनी को पद्मश्री अवार्ड दिया गया था। आज 16 अक्टूबर को वे 75 वां जन्मदिन मना रही हैं।

  • आज भी बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हैं हेमा मालिनी
  • 16 अक्टूबर 2023 को मना रहीं 75वां जन्मदिन
  • हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था
  • मद्रास के अम्मनकुड़ी जिले में हुआ था जन्म
  • हेमा मालिनी ने अभिनय जगत से राजनीति तक कामयाब सफर तय किया
  • 16 अक्टूबर 2003 को ली थी राज्यसभा की सदस्यता
  • 2014 और 2019 में मथुरा से चुनी गईं लोकसभा सांसद
  • साल 2000 में हेमा मालिनी को दिया पद्मश्री अवार्ड

हेमा मालिनी अभिनेत्री से राजनेता तक का सफर

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’हेमा मालिनी सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं निर्देशक, निर्माता, नर्तकी, लेखिका और राजनीतिज्ञ हैं। वे मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। मालिनी ने साल 1963 में तमिल फिल्म इधु साथियाम से फिल्म जगत में अपने अभिनय यात्रा कीकी शुरुआत की थी। हेमा मालिनी ने 1968 में पहली बार सपनों का सौदागर में अभिनेता धर्मेंद्र के साथ मुख्य भूमिका निभाई थे। हेमा मालिनी को शुरू से ड्रीम गर्ल के रूप में ख्याति मिली थी। साल 1977 में इसी नाम की एक फिल्म में अभिनय भी उन्होंने किया था। हेमा मालिनी मुख्यधारा की हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने सिनेमाई करियर के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए ग्यारह नामांकन प्राप्त हुए। साल 2000 में हेमा मालिनी ने फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीता और 2019 में सिनेमा में 50 साल के उत्कृष्ट योगदान के लिए फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड से भी उन्हें नवाजा गया था। हेमा मालिनी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। वहीं साल 2012 में सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय ने हेमा मालिनी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था। 2013 में उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

2003 में बनीं राज्यसभा सदस्य,2004 में बीजेपी में हुईं शामिल

हेमा मालिनी का राजनीतिक सफर साल 2003 में शुरु हुआ था। वैसे फरवरी 2004 में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हुईं थीं। इसके साथ ही 2003 से 2009 तक उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में काम किया था। मार्च 2010 में हेमा मालिनी को भाजपा का महासचिव भी बनाया गया। इसे बाद साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में हेमामालिनी ने यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की। 2019 आम चुनावों में वे दूसरी बार मथुरा से ही जीतकर लोकसभा पहुंचीं। हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिल हिंदू अयंगर ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी मां का नाम जया लक्ष्मी और पिताका नाम वीएसआर चक्रवर्ती अयंगर हैं। उन्होंने 11वीं कक्षा के बाद अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाया। साल 1980 में हेमा मालिनी ने अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की थी। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के दो बच्चे ईशा देओल और अहाना देओल है। हेमा मालिनी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने वेम्पति चिन्ना सत्यम के साथ कुचिपुड़ी और कलामंडलम गुरु गोपालकृष्णन के साथ मोहिनीअट्टम का भी अध्ययन किया है। हेमा मालिन ने तुलसीदास के रामचरितमानस में नरसिंह और राम सहित कई नृत्य भूमिकाएं की हैं। साल 2007 में उन्होंने दशहरे की पूर्व संध्या पर मैसूर में प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने सती, पार्वती और दुर्गा की भूमिकाएं निभाईं थींं। उन्होंने अपनी बेटियों के साथ खजुराहो नृत्य महोत्सव में भी जोरदार प्रदर्शन किया था। हेमा मालिनी नाट्य विहार कलाकेन्द्र नृत्य विद्यालय की संचालक भी हैं।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 319
Tags: celebrates her 75th birthdaycinema to politicsDream girl Hema Malini
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version