Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश जबलपुर

President’s Shahdol Visit : मप्र में पेसा एक्ट लागू, राष्ट्रपति ने लागू की नियमावली

India News Update by India News Update
November 15, 2022
in जबलपुर, मध्य प्रदेश, शहर और राज्य
0
President’s Shahdol Visit : मप्र में पेसा एक्ट लागू, राष्ट्रपति ने लागू की नियमावली
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शहडोल दौरे पर आईं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत की और मंच से नियमावली का विमोचन कर पेसा एक्ट लागू किया। इसपर सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश पेसा एक्ट लागू करने वाला देश का 7वां राज्य बन गया है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पेसा कानून के तहत हमने जो नियम बनाए हैं, उसमें जल, जंगल और जमीन का अधिकार आपको दिया जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के विमान से जबलपुर और फिर शहडोल पहुंची थीं।

भगवान मुंडा के दर्शन करने का मौका मिला

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे यहां से पहले भगवान मुंडा के गांव जाने का सौभाग्य मिला। उनकी जयंती पर उनकी प्रतिमा का दर्शन कर मैं भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। राष्ट्रपति के रूप में मध्यप्रदेश की पहली यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में भाई-बहनों को देखकर मैं बहुत खुश हूं। यहां ज्यादातर लोग हमारी जनजातीय समुदाय के हैं।

Related posts

Taking Modi 25 years of achievements to the public through the Seva-Sankalp campaign

सेवा-संकल्प अभियान: मोदी के 25 साल की उपलब्धियां जनता तक…गिनाई जाएंगी केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

September 4, 2026
Mahakal to Dwarkadhish Mohan government major focus on religious tourism

महाकाल से द्वारकाधीश तक… धार्मिक पर्यटन पर मोहन सरकार का बड़ा फोकस

September 4, 2026

एमपी में सबसे अधिक जनजाति : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हमारे देश में जनजातीय आबादी की संख्या 10 करोड़ है, डेढ़ करोड़ से अधिक मध्य प्रदेश में ही है। यह किसी भी राज्य में सबसे अधिक जनजातीय आबादी है।

जबलपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

draupadi murmu in jabalpur
राष्ट्रपति का स्वागत करते मप्र के राज्यपाल व सीएम।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से जबलपुर पहुंचीं थीं। यहां डुमना विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल व सीएम शिवराज सिंंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी शहडोल के लिए रवाना हुए। डुमना विमानतल पर राज्यपाल व सीएम के साथ-साथ जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मिकी ने भी उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति भोपाल रवाना

शहडोल से जबलपुर लौटने के बाद वायुसेना के विमान से राष्ट्रपति ने भोपाल के लिए प्रस्थान किया। शाम 06.30 से रात 07.15 बजे तक राजभवन में राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत होगा।

अन्य मुख्य समाचार के लिए यहां क्लिक करें…

Tags: Birsa Munda JayantiDraupadi MurmuJabalpur NewsMurmu in shahdol;
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version