Thursday, June 12, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

ड्रैगन ने किया पाकिस्तानी आतंकी का सपोर्ट

शाहिद महमूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने का विरोध

DigitalDesk by DigitalDesk
October 20, 2022
in दिल्ली
0
ड्रैगन ने किया पाकिस्तानी आतंकी का सपोर्ट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ड्रैगन ने किया पाकिस्तानी आतंकी का सपोर्ट

शाहिद महमूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने का विरोध

Related posts

Indian Air Force has free hand to take any action against terror and terrorists

ऑपरेशन सिंदूर : पुंछ में आतंकी मूवमेंट..भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी…भारतीय सेना एक बार फिर कर सकती है कोई बड़ा धमाका!

May 8, 2025
Operation Sindoor Pakistan President and Army Chief are shedding tears over the death of terrorists

ऑपरेशन सिंदूर….! पाकिस्तान के राष्ट्रपति और सेना प्रमुख बहा रहे आतंकियों की मौत पर आंसू…ताबूत में कौन था जिसे पाकिस्तान के झंडे में लपेटकर दफनाया

May 8, 2025

दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है। कम से कम तब तक तो होता ही है, जब तक दुश्मन दुश्मन है।  चीन कुछ इसी अंदाज में आतंक के खिलाफ कदम बढ़ा रहा है। भारत में आतंकी घटनाओं के पीछे हमेशा पाकिस्तान का हाथ रहा है। भारत से आजाद होने के बाद से ही पाकिस्तान भारत का सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो रहा है। ऐसे में पाकिस्तान और चीन की दोस्त भारत के लिए परेशानी का सबब बन रही है। चीन अक्सर पाकिस्तान के आतंक का समर्थन करता रहा है। हाल ही में लश्कर ए तैयबा के आतंकी शाहिद महमूद को ग्लोबल टेरेरिस्ट की लिस्ट में शामिल करने पर चीन ने अड़ंगा लगाया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएन में भारत और अमेरिका इसके लिए प्रस्ताव लाए थे। यह चौथी बार है जब चीन ने पाकिस्तानी आतंकियों का सपोर्ट किया है। इससे पहले भी चीन ने जैश ए मोहम्मद के कमांडर अब्दुल रउफ, आतंकी अब्दुल रहमान मक्की और जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव का विरोध किया था। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक आतंकी महमूद लश्कर ए तैयबा का नेता है। पाकिस्तान के कराची से ऑपरेट होने वाले इस आतंकी संगठन से महमूद साल 2007 में जुड़ा था। जून 2015 से जून 2016 तक महमूद लश्कर-ए-तैयबा को फंड देने वाले संगठन फलाह-इंसानियत का वॉइस चेयरमैन भी रह चुका है। 2014 में वो एफआईएफ का लीडर था। अगस्त 2013 में महमूद को एलईटी के पब्लिकेशन विंग मेंबर के तौर पर पहचान की थी

क्या होता है वैश्विक आतंकी घोषित होने के बाद

छरअसल किसी भी शख्स को वैश्विक आतंकी घोषित करने का फैसला यूएन  की सुरक्षा परिषद लेती है। सुरक्षा परिषद में पांच स्थाई सदस्य है। जिसमें अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन है। जबकि 10 अस्थाई सदस्य हैं। सभी स्थायी सदस्यों की सहमति के बाद ही किसी भी व्यक्ति को वैश्विक आतंकी घोषित किया जा सकता है। इस लिस्ट में नाम आने के बाद मुख्य तौर पर तीन तरह की कार्रवाई की जाती है। जिस व्यक्ति को वैश्विक आतंकी घोषित किया जाता है। उसकी संपत्ति को जब्त करने का अधिकार सरकार को मिल जाता है। जिस भी देश में ऐसे व्यक्ति की संपत्ति होगी। उसे जब्त कर लिया जाएगा। ऐसा होने पर संबंधित व्यक्ति को किसी भी तरह की फाइनेंशियल मदद मिलने पर भी रोक लगाई जाती है।

पुराना है चीन का पाक प्रेम

चीन पहले भी कई मौके पर पाकिस्तान का साथ दे चुका है। जून में पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को सुरक्षा परिषद की ग्लोबल टेरेरिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर चीन ने अड़ंगा लगाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया है। उन्होंने शनिवार को कहा उन्हें लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है पाकिस्तान। उनके पास बिना किसी निगरानी के परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के पास 160 परमाणु बम होने का अनुमान है। बाइडेन चीन और रूस के संबंध में अमेरिकी विदेश नीति के बारे में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा जिनपिंग एक ऐसे व्यक्ति हैं। जिसे लगता है कि उनके पास बहुत सारी समस्याएं हैं। अमेरिका इसे कैसे संभालता है। रूस में जो हो रहा है। उससे हम कैसे निपटेंगे। उन्हें लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है।

फिर भी अमेरिका बना पाकिस्तान का मददगार

इस सब के बाद भी अमेरिका लगातार पाकिस्तान का मददगार बनता रहा है। अमेरिका ने पिछले माह 8 सितंबर को पाकिस्तान को एफ 16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर यानी करीब 3,581 करोड़ देने की मंजूरी दी थी। ये पिछले चार साल में पाकिस्तान को दी जाने वाली सबसे बड़ी सुरक्षा सहायता थी। वहीं अमेरिकी राश्ट्र्पति बाइडेन का पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देश बताने वाला बयान सामने आया है।

परमाणु हथियार और पाक की नीति

पाकिस्तान की नो फर्स्ट यूज परमाणु नीति नहीं है। यह केवल पाकिस्तान के हाई कमान पर निर्भर करता है कि उन्हें कब और किस स्थिति में परमाणु हमला करना है। 1999 में पाक विदेश मंत्री ने नो फर्स्ट यूज वाली परमाणु पॉलिसी को नकारते हुए कहा था। हम अपने देश की सुरक्षा की दिशा में हर जरूरी हथियार का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं। वहीं भारत ने साल 1999 में अपनी नो फर्स्ट यूज  की परमाणु नीति घोषित की थी। इसके मुताबिक भारत कभी भी परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा। भारत केवल परमाणु हमला होने की स्थिति में ही अपने परमाणु हथियारों का सहारा लेगा। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान रिलेशन्स पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था अमेरिका और पाकिस्तान के जो रिश्ते हैं। उनसे न ही कभी पाकिस्तान को फायदा हुआ है और न ही अमेरिका को। अब यूएस को इस बात पर चिंतन करना चाहिए की उसे पाकिस्तान के साथ संबंध बरकरार रखने से क्या फायदा मिल रहा है। दोनों देशों के रिश्ते आने वाले समय में कितने मजबूत और फायदेमंद हो सकते हैं। इस पर विचार करना चाहिए।

भारत से ज्यादा पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार

स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट पर भरेसा करें तो भारत से अधिक परमाणु हथियार चीन और पाकिस्तान के पास हैं। आज के हालात में चीन के पास 320 और पाकिस्तान के पास 160 परमाणु हथियार हैं। भारत के पास 150 परमाणु हथियार हैं।

रुस के पास हैं सबसे ज्यादा न्यूक्लियर बम

दुनिया में इस समय सर्वाधिक परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के ही पास हैं। इनके पास ऐसे परमाणु बम भी हैं। ये बम पूरे के पूरे शहर का नामो निशान तक मिटाने की क्षमता रखते हैं।

Post Views: 135
Tags: ChinaGlobal TerroristGlobal Terrorist ListLashkar-e-TaibaPakistanShahid MehmoodTerrorist incident in IndiaTerrorist Shahid MehmoodUNUnited Nations Security Council
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

एयर इंडिया Air India का विमान क्रैश गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश

slide 1 to 3 of 3
एयर इंडिया Air India का विमान क्रैश गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश

एयर इंडिया Air India का विमान क्रैश गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश

स्पेशल
एक साथ एक मंच पर दो दिग्गज क्या नया होने वाला है राजस्थान की सियासत में

एक साथ एक मंच पर दो दिग्गज क्या नया होने वाला है राजस्थान की सियासत में

मध्य प्रदेश
Bihar assembly elections and Lalu Yadav 78th birthday

बिहार विधानसभा चुनाव और लालू यादव का 78वां जन्मदिन… सामाजिक न्याय का उत्सव और ‘सेवा दिवस’ मना रही RJD

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 12, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version