Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आईपीएल 2023 में आज डबल हेडर, इन टीमों की किस्मत का आज होगा फैसला

आईपीएल 2023 में आज डबल हेडर, इन टीमों की किस्मत का आज होगा फैसला

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2023
in मुख्य समाचार
0
आईपीएल 2023 में आज डबल हेडर, इन टीमों की किस्मत का आज होगा फैसला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

आईपीएल 2023 में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. दिन के पहले मैच में दिल्ली और चेन्नई भिड़ेंगे , वहीं शाम के मैच में कोलकाता और लखनऊ का आमना सामना होगा . चेन्नई और लखनऊ दोनों टीमे अपनी किस्मत का फैसला खुद करेंगी. आईपीएल इस समय सबसे रोचक मोड पर है. लीग के दो दिन ही बचे है और अभी तक टीमे प्लेऑफ्स की रेस के लिए लड़ रही है. चेन्नई और लखनऊ अगर अपने मैच आज जीतती है तो दोनों प्लेऑफ्स के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे, वहीं हारने पर दोनों टीमों को आरसीबी और मुंबई के मैच रिजल्ट्स पर निर्भर होना पड़ेगा. दूसरी तरफ राजस्थान भी क्वालिफिकेशन की आस लगाएं बैठी है . अब देखना रोचक होगा कि प्लेऑफ्स के लिए कौन सी टीम क्वालिफाई करेगी.

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

 

पहला मैच – CSK Vs DC
चेन्नई इस समय 15 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. अगर चेन्नई को क्वालिफाई करना है तो उसे दिल्ली के खिलाफ अपने मैच को जीतना ही पड़ेगा. अगर चेन्नई आज का मैच हारती है तो उसे मुंबई और आरसीबी की हार पर निर्भर होना पड़ेगा, जो सुपर किंग्स बिलकुल नहीं चाहेंगे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली के पास इस समय कुछ गंवाने के लिए नहीं है. टीम प्लेऑफ्स की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. ऐसे में दिल्ली चेन्नई के लिए बड़ी मुश्किले खड़ी कर सकती हैं.

 

दूसरा मैच- KKR Vs LSG
लखनऊ 15 अंको के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. टीम ने 7 मैचों में जीत दर्ज करी है, वहीं 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा था, लखनऊ का भी एक मैच बारिश में धुल चुका है. टीम वैसे तो बड़ी कंफर्टेबल पोजिशन में है , लेकिन प्लेऑफ्स में जगह पक्की करने के लिए कोलकाता को आज मात देनी पड़ेगी. नाइट राइडर्स की बात करें तो कोलकाता लगभग प्लेऑफ्स की रेस से बाहर है. ऐसे में वे लखनऊ की टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.

 

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

पहला मैच- दिल्ली कैपिटल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), राइली रुसो, अक्षर पटेल, अमन खान, यश धुल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, खलील अहमद और ईशांत शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे और सरफराज खान।

चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, मथीश पथिराना, तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : दीपक चाहर, शेख रशीद, आकाश सिंह​​।

 

दूसरा मैच- कोलकाता नाइट राइडर्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स

कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स : क्रुणाल पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्‌डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह और मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : युद्धवीर सिंह चरक, कृष्णप्पा गौतम।

 

Post Views: 170
Tags: IPL 2023IPL Playoffs
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version