Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आईपीएल में आज डबल हेडर , पहले मैच में बैंगलोर – राजस्थान की भिड़ंत, दूसरे मैच में कोलकाता – चेन्नई का होगा मुकाबला

आईपीएल में आज डबल हेडर , पहले मैच में बैंगलोर - राजस्थान की भिड़ंत, दूसरे मैच में कोलकाता - चेन्नई का होगा मुकाबला

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2023
in मुख्य समाचार
0
आईपीएल में आज डबल हेडर , पहले मैच में बैंगलोर – राजस्थान की भिड़ंत, दूसरे मैच में कोलकाता – चेन्नई का होगा मुकाबला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आईपीएल के सुपर संडे में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. दिन के पहले मैच में राजस्थान के रॉयल्स और बैंगलोर के रॉयल चैलेंजर्स भिड़ेंगे , वहीं शाम के मुकाबले में चेन्नई के सुपर किंग्स और कोलकाता के नाइट राइडर्स एक दूसरे का सामना करेंगे. आईपीएल अब अपने अंतिम पड़ाव में धीरे धीरे पहुंच रहा है.अब हर एक मैच टीमों के लिए अहम होने वाला है.

दिन का पहला मुकाबला बैंगलोर और राजस्थान दोनों के लिए अहम होने वाला है. एक तरह से यह मैच वर्चुअल नॉकआउट की तरह रहेगा. जो टीम मैच हारेगी , उसका क्वालिफाई करना बहुत मुश्किल हो जाएगा. टीमों को अब नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा. यह क्वालिफिकेशन में बड़ा रोल प्ले कर सकता हैं.

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दिन के दूसरे मैच की बात करें तो चेन्नई आज कोलकाता के खिलाफ मैच जीतते ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. चेन्नई की जीत के साथ कोलकाता प्लेऑफ्स की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी.चेन्नई और कोलकाता सीजन में दूसरी बार भिड़ंने जा रही है. सीजन के पहले लेग में जब दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था, तब चेन्नई ने कोलकाता को 49 रनो से मात दी थी.

 

वर्चुअल नॉकआउट की तरह होगा पहला  मैच
दिन का पहला मुकबला राजस्थान और बैंगलोर के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है. यह मैच एक वर्चुअल नॉकआउट की तरह होने वाला है. राजस्थान कोलकाता के खिलाफ शानदार जीत के बाद बैंगलोर के खिलाफव कॉन्फिडेंस से उतरेगा , वहीं बैंगलोर मुंबई के खिलाफ हुई अपनी हार को भुलाना चाहेगा. राजस्थान ने अभी तक 12 मैच खेले है जिसमें 6 में उसे जीत मिली है, वहीं 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. बैंगलोर की बात करें तो टीम ने 11 मैच खेले है जिसमें 5 उन्हें जीत मिली है , वहीं 6 में उसे भी हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान इस समय सबसे संतुलित टीम नजर आ रही है , टीम के बल्लेबाज फुल फॉर्म में चल रहे है,वहीं बैंगलोर के लिए उनकी गेंदबाजी परेशानी का सबब बने हुई है. टीम के बल्लेबाज टीम के लिए विशाल स्कोर तो खड़ा करते है, लेकिन टीम के गेंदबाज उसे डिफेंड नहीं कर पाते हैं. टीम मैनेजमेंट ने इस परेशानी का हल जल्द से जल्द नहीं निकाला , तो बैंगलोर प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो जाएगा.

 

चेन्नई क्वालिफिकेशन के करीब
डबल हेडर में आज दूसरा मुकाबला चेन्नई और कोलकाता के बीच चेपॉक में खेला जाएगा. चेन्नई कोलकाता के खिलाफ अपना मैच जीतकर क्वालिफाई करना चाहेगी, वहीं कोलकाता प्लेऑफ्स की उम्मीदों को बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. चेन्नई इस समय 15 अंको के साथ प्वॉईट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. चेन्नई ने अब तक सीजन में 12 मुकाबले खेले है, जिसमें 8 में उसे जीत मिली है और 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता की बात करें तो अब उनके लिए हर मैच डू और डाई मैच होने वाला है. . कोलकाता अपने 12 मैचों में सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में अगर कोलकाता अगर आज का मैच हारती है सीधे सीजन से बाहर हो जाएगी. कोलकाता का चेन्नई की चैपॉक पिच पर रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है. कोलकाता ने चेपॉक में 9 मैच खेले है जिनमें 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा हैं.

 

पिच रिपोर्ट –

पहला मैच- राजस्थान Vs बैंगलोर
राजस्थान और बैंगलोर आज का पहला मैच शाम 3.30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेंगे.जयपुर की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजी के लिए बड़ी अनुकुल होती है. बल्लेबाज यहां बैटिंग करना पसंद करते है. गेंदबाजों को यह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

दूसरा मैच- कोलकाता Vs चेन्नई
यह मैच शाम 7.30 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. चेपॉक एक स्पिनिंग ट्रेक है और ये स्पिनर्स की बड़ी मदद करते है. यह पिच वैसे तो लो स्कोरिंग होती है, लेकिन इस सीजन चेपॉक की पिच पर बड़े बड़े स्कोर देंखे गए है.

 

पॉसिबल इलेवन –

पहला मैच -राजस्थान Vs बैंगलोर
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर्स : देवदत्त पडिक्कल, एडम जम्पा, रियान पराग, जेसन होल्डर, ओबेड मैकॉय

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर्स : केदार जाधव, फिन एलिन, कर्ण शर्मा, आकाशदीप

दूसरा मैच- कोलकाता Vs चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे और दीपक चाहर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : मिचेल सैंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आकाश सिंह और मथीश पथिराना।

कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, शार्दूल ठाकुर, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्तीइम्पैक्ट प्लेयर्स : सुयश शर्मा, मनदीप सिंह और वैभव अरोड़ा

Post Views: 224
Tags: CSKipl2023kkrMS DhoniRCBVirat Kohli
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version