Monday, March 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

उधर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई इधर नन्हे राम और नन्ही सिया ने लिया जन्म…परिवार को मिली दोहरी खुशी

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2024
in धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए। इससे देशभर के हिंदुओं में खुशी का माहौल है। कई लोगों ने इस पल को यादगार बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए। ऐसे में उन लोगों की खुशियां और भी दोगुनी हो गई जिनके घर में 22 जनवरी के दिन संतान ने जन्म लिया। अब लोग इन्हें नन्हे राम और नन्हीं सीता के रूप में देख रहे हैं।

  • अस्पतालों में गूंजी किलकारी
  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन दोहरी खुशी
  • देशभर के हिंदुओं में खुशी का माहौल
  • कई लोगों ने इस पल को बनाया यादगार
  • राम और सीता रखा इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों के नाम

दरअसल ऐसे में कई लोग हैं जिन्होंने इस दिन को यादगार बनाने के लिए पहले से ही इस दिन डिलिवरी की तारीख ले रखी थी। मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेशभर के कई अस्पतालों में किलकारियां गूंजी। किसी ने अपने बच्चे का नाम राम रखा तो किसी ने राघव। इन लोगों का मानना है कि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के गुण होंगे। लिहाजा माता पिता बनने जा रहे कई दंपत्तियों ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को प्रसव कराने का चिकित्सकों से अनुरोध किया था। जबकि उन्हें प्रसव की निर्धारित तारीख इस तारीख के पहले या बाद की तारीख बताई गई थी। ऐसे में इस दिन बड़ी संख्या में दंपती को माता पिता बनने का सौभाग्य मिला है।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

वहीं इस बीच इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध एमटीएच अस्पताल की प्रभारी डॉक्टर सुमित्रा यादव ने बताया सोमवार 22 जनवरी को करीब 60 डिलीवरी हुई हैं। वहीं पीसी सेठी अस्पताल में 30 से ज्यादा डिलीवरी हुई। इंदौर के बाणगंगा महिला अस्पताल समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में भी करीब बीस से अधिक डिलीवरी हुई। इन बच्चों में से किसी ने नंदिनी तो किसी ने राघव नाम रखा।
जबलपुर के लेडी एल्गिन अस्पताल की बात करें तो यहां रात 12 बजे के बाद से सोमवार दोपहर तक करीब सात बच्चों ने जन्म लिया। इन नवजात बच्चों चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। ऐसे में परिवारजनों ने अपने इन बच्चों के नाम भी भगवान राम और सीता के नाम पर रखे। उधर जबलपुर स्थित घमापुर की अनुराधा विश्वकर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि यह पहली संतान है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नदिनी रखा है। नदिनी माता सीता का नाम है। वहीं अनुराधा ने कहा अगर बेटा होता तो वे उसका नाम श्रीराम नाम पर रखते। वहीं लेडी एल्गिन अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर नीता पराशर की माने तो रामलाला को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन बच्चों के जन्म लेने पर सभी के परिवार खुश हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए परिजनों ने अपने बच्चों के नाम भगवान राम सीता के
नाम पर रखे हैं।

Post Views: 120
Tags: #Double happiness#MGM Medical College Indore#Nanhe Ram#Nanhe Siya Birth#Ramlala Pran Pratistha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version