डबल इंजन सरकार कर रही एमपी में विकास के नए आयाम स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के साथ केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के बीच प्रभावी समन्वय से देश में बुनियादी ढांचा विकास को लगातार गति मिल रही है। प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप यानी पीएमजी और प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन यानी प्रगति प्लेटफार्म से देश में अटकी हुई विभिन्न निवेश परियोजनाओं को फिर से सक्रिय किया गया है।
प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिन्दु
पीएमजी यानी प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन “प्रगति” प्लेटफार्म से देश में अटकी निवेश परियोजनाओं को फिर से किया गया सक्रिय
प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से दशकों से लम्बित परियोजनाओं को करना हुआ संभव
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश में नेशनल प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी की साझा
मुख्यमंत्री ने गिनाईं प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि संस्थागत व्यवस्था से केंद्र और राज्य की योजनाओं के सभी हितग्राहियों को एक मंच पर लाकर निर्णय के साथ निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया गया। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के साथ स्पष्ट नीति-निर्देश और प्रो-एक्टिव गवर्नेंस से भी देश में दशकों से लम्बित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना संभव हुआ है। सीएम ने कहा कि राजनैतिक आपाधापी के साथ, व्यवस्थाओं में निरंतर हो रहे सुधार को समझना सभी के लिए जरुरी है।
बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय के परिणाम स्वरूप प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की उपलब्धियां सीएम डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की। इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन यानी प्रगति पर विस्तार से प्रेजेंटेशन पेश किया।
एमपी को 209 बड़ी परियोजनाओं की मिली बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों के जरिए करीब 209 बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली है। इनमें से करीब 2 लाख 61 हजार 340 करोड़ निवेश वाले 108 केंद्रीय विकास प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिलहाल 5 लाख 24 हजार 471 करोड़ रुपए से अधिक लागत के करीब 101 प्रोजेक्ट क्रियान्वयन के अधीन हैं।
केंद्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने 97 प्रतिशत सफलता हासिल की है। इन परियोजनाओं में रेल मंत्रालय की 14, सड़क परिवहन मंत्रालय की 13, विद्युत मंत्रालय की 5 और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वन्यजीव पर्यटन योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते अपना घर बना चुके हैं। धार के पीएम मित्र पार्क से कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा।
केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय ही सबसे शक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच परस्पर समन्वय ही हमारी सबसे शक्ति है। जब विभाग आपस में समन्वय से काम करते हैं, तो विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाती है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने शासन की व्यवस्थाओं को महज प्रक्रियात्मक न रखते हुए परिणामोन्मुख के साथ जवाबदेह बनाया। जहां हर प्रोजेक्ट की प्रगति के साथ उसमें आ रही बाधा और उसके समाधान की सीधी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है। पहले जहां सामान्यत:बड़े प्रोजेक्ट कागजों पर तो बहुत ही भव्य दिखाई देती थीं, लेकिन जमीनी हकीकत में साकार होने से पहले ही विभागों के आपसी तालमेल की कमी के चलते निष्प्रभावी हो जाते थे। अब प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पीएमजी और प्रगति पोर्टल से पुरानी प्रणाली को जड़ से खत्म कर असंभव दिखने वाली परियोजनाओं को साकार किया है। अब देश में विकास के साथ आवश्यकताओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।
पीएमजी और प्रगति
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप यानी पीएमजी और प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन यानी प्रगति प्लेटफार्म के जरिए राज्य में एक ऐसा ईको-सिस्टम तैयार हो चुका है जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही मिलकर आधुनिक तकनीक के बल पर अधोसंरचना विकास की अहम परियोजनाओं को तय समय पर पूरा कर रहीं हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने समय, लागत और विश्वास तीनों स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। अपनी जिम्मेदारियों के साथ कार्य पूर्ण करना सुशासन (गुड गवर्नेंस) का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दुनिया के सामने भारत सरकार की एक विशिष्ट छवि बनाई है।





