Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

MP को 209 बड़ी परियोजनाओं की मिली बड़ी सौगात …डबल इंजन सरकार कर रही MP में विकास के नए आयाम स्थापित : CM डॉ. मोहन यादव

DigitalDesk by DigitalDesk
January 14, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
double engine government is setting new dimensions of development in MP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

डबल इंजन सरकार कर रही एमपी में विकास के नए आयाम स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के साथ केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के बीच प्रभावी समन्वय से देश में बुनियादी ढांचा विकास को लगातार गति मिल रही है। प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप यानी पीएमजी और प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन यानी प्रगति प्लेटफार्म से देश में अटकी हुई विभिन्न निवेश परियोजनाओं को फिर से सक्रिय किया गया है।

प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिन्दु

पीएमजी यानी प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन “प्रगति” प्लेटफार्म से देश में अटकी निवेश परियोजनाओं को फिर से किया गया सक्रिय

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से दशकों से लम्बित परियोजनाओं को करना हुआ संभव

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश में नेशनल प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी की साझा

मुख्यमंत्री ने गिनाईं प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि संस्थागत व्यवस्था से केंद्र और राज्य की योजनाओं के सभी हितग्राहियों को एक मंच पर लाकर निर्णय के साथ निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया गया। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के साथ स्पष्ट नीति-निर्देश और प्रो-एक्टिव गवर्नेंस से भी देश में दशकों से लम्बित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना संभव हुआ है। सीएम ने कहा कि राजनैतिक आपाधापी के साथ, व्यवस्थाओं में निरंतर हो रहे सुधार को समझना सभी के लिए जरुरी है।

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय के परिणाम स्वरूप प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की उपलब्धियां सीएम डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की। इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन यानी प्रगति पर विस्तार से प्रेजेंटेशन पेश किया।

एमपी को 209 बड़ी परियोजनाओं की मिली बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों के जरिए करीब 209 बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली है। इनमें से करीब 2 लाख 61 हजार 340 करोड़ निवेश वाले 108 केंद्रीय विकास प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिलहाल 5 लाख 24 हजार 471 करोड़ रुपए से अधिक लागत के करीब 101 प्रोजेक्ट क्रियान्वयन के अधीन हैं।

केंद्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने 97 प्रतिशत सफलता हासिल की है। इन परियोजनाओं में रेल मंत्रालय की 14, सड़क परिवहन मंत्रालय की 13, विद्युत मंत्रालय की 5 और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वन्यजीव पर्यटन योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते अपना घर बना चुके हैं। धार के पीएम मित्र पार्क से कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा।

केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय ही सबसे शक्ति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच परस्पर समन्वय ही हमारी सबसे शक्ति है। जब विभाग आपस में समन्वय से काम करते हैं, तो विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाती है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने शासन की व्यवस्थाओं को महज प्रक्रियात्मक न रखते हुए परिणामोन्मुख के साथ जवाबदेह बनाया। जहां हर प्रोजेक्ट की प्रगति के साथ उसमें आ रही बाधा और उसके समाधान की सीधी मॉनि​टरिंग सुनिश्चित की गई है। पहले जहां सामान्यत:बड़े प्रोजेक्ट कागजों पर तो बहुत ही भव्य दिखाई देती थीं, लेकिन जमीनी हकीकत में साकार होने से पहले ही विभागों के आपसी तालमेल की कमी के चलते निष्प्रभावी हो जाते थे। अब प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पीएमजी और प्रगति पोर्टल से पुरानी प्रणाली को जड़ से खत्म कर असंभव दिखने वाली परियोजनाओं को साकार किया है। अब देश में विकास के साथ आवश्यकताओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।

पीएमजी और प्रगति

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप यानी पीएमजी और प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन यानी प्रगति प्लेटफार्म के जरिए राज्य में एक ऐसा ईको-सिस्टम तैयार हो चुका है जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही मिलकर आधुनिक तकनीक के बल पर अधोसंरचना विकास की अहम परियोजनाओं को तय समय पर पूरा कर रहीं हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने समय, लागत और विश्वास तीनों स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। अपनी जिम्मेदारियों के साथ कार्य पूर्ण करना सुशासन (गुड गवर्नेंस) का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दुनिया के सामने भारत सरकार की एक विशिष्ट छवि बनाई है।

Post Views: 125
Tags: #Double Engine Governmentdevelopment in MP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version