Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हल्के में मत लीजिए: भिंडरावाले के गांव से अमृतपाल का गिरफ्तार होना!

भिंडरावाले की याद में बना है गुरुद्वारा

DigitalDesk by DigitalDesk
April 23, 2023
in Uncategorized
0
हल्के में मत लीजिए: भिंडरावाले के गांव से अमृतपाल का गिरफ्तार होना!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीते 36 दिनों से तमाम राज्यों की पुलिस और जांच एजेंसियों की नाक में दम करने वाला कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह अंतत: गिरफ्तार हो गया है। पुलिस और एजेंसियों ने उसकी गिरफ्तारी से राहत की सांस ली है। हालांकि अमृतपाल ने जिस अंदाज में गिरफ्तारी दी है उससे कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं।

.      भिंडरावाले की जन्म स्थली से हुई गिरफ्तारी
.      पुलिस और जांच एजेंसियों की खुली पोल
.      भिंडरावाले को रोल मॉडल मानता है अमृतपाल
.      गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवाल
.      रोडे गांव से संभाली थी वारिस पंजाब दे की कमान

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

मोगा पुलिस ने जिस रोडे गांव से अमृतपाल को गिरफ्तार किया है उस गांव को लोग अभी भूले नहीं हैं। ये वही गांव है जहां खालिस्तान के कटटर समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का जन्म हुआ था। इसी गांव में जरनैल सिंह की शिक्षा हुई और बचपन बीता। इसलिए ये सवाल उठने लगा है कि आखिर रोडे गांव के गुरुद्वारे से अमृतपाल की गिरफ्तारी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। जरनैल सिंह आज भी अमृतपाल का रोल मॉडल है और उसी की तर्ज पर अपने कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। संभवत: यही कारण रहा होगा कि उसने भिंडरावाले के गांव से गिरफ्तार होना मुनासिव समझा।​

भिंडरावाले की याद में बना है गुरुद्वारा

रोडेवाला गांव में जो गुरुद्वारा बना है वो भिंडरावाले की याद में बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहीं से पिछले साल अमृृतपाल ने ‘दस्तारबंदी’ के साथ वारिस पंजाब दे का नेतृत्व संभाला था। यहीं से बीते साल सिंतबर 22 में अमृतपाल ने घोषणा की थी कि भले ही देश आजाद हो गया है लेकिन सिख आज भी गुलाम है। इसके बाद से इस जगह पर अमृतपाल का बार बार आना जाना लगा रहा।

भगोड़े शब्द से नफरत करता है अमृतपाल

अमृतपाल की गिरफ्तारी के पीछे के कई कारण हैं। एक तो उसे भगोड़ा कहलाना पसंद नहीं था और सोशल मीडिया पर लगातार उसका मजाक उड़ाया जा रहा था। यही मजाक उसे चुभता रहा। दूसरा कारण उसकी पत्नी हो सकती है। जिसे पुलिस ने लंदन जाने से रोका और पूछतांछ की। इस मामले में राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर विरोधियों ने महिला का अपमान करने आरोप भी लगाए थे।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नाकामी

अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे जरनैल सिंह भिंडरावाले के गांव से खुद ही अमृतपाल ने गिरफ्तारी दी है। इसके पहले उसने वहां सभा की और लंबा चौड़ा भाषण दिया लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से राहत की सांस तो ले ली है लेकिन नाकामी का धब्बा नहीं मिटा पाई है। अब पुलिस पंजाब में लॉ इन आर्डर की स्थिति कायम रखने में खुद को सफल मान रही है।

Post Views: 294
Tags: Amritpal Singh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version