Devutthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी पर इन वस्तुओं का करें दान, भगवान विष्णु की कृपा पाने का है विशेष अवसर

Donate these items on Dev Uthani Ekadashi special opportunity to receive the blessings of Lord Vishnu

देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म में बेहद शुभ और महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और विवाह सहित मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।इस दिन व्रत, पूजा-पाठ, तुलसी विवाह और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर जरूरतमंदों को सामर्थ्य के अनुसार वस्तुओं का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन व्रत करने और दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। अगर आप देवउठनी एकादशी का व्रत नहीं कर पा रहे तो दान अवश्य करें। देवउठनी एकादशी व्रत का पारण करने के बाद ही ब्राह्मण को दक्षिण प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त इस दिन एन का दान सबसे खास माना जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन गेहूं, धान, बाजरा, मक्का गुड का दान करना बेहद शुभ माना गया है। इसके अतिरिक्त इस दिन कपड़ों का भी दान किया जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। एकादशी के दिन सिंघाड़ा, शकरकंद, गन्ना, केला और सभी मौसमी फल का दान अवश्य करना चाहिए इससे लाभ मिलता है।

देवउठनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

अन्न का दान

जरूरतमंदों को भोजन कराना और अन्न दान करना पुण्यदायी माना जाता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि आने की धार्मिक मान्यता है।

वस्त्रों का दान

गरीब और जरूरतमंद लोगों को कपड़े दान करने से पुण्य मिलने की मान्यता है। मौसम के अनुसार गर्म कपड़े भी दिए जा सकते हैं।

दीपदान

देवउठनी एकादशी पर दीपदान का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

फल का दान

गरीबों और जरूरतमंदों को फल बांटना शुभ माना जाता है। पूजा में भी भगवान विष्णु को मौसमी फल अर्पित किए जाते हैं।

 बर्तन का दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तांबे, पीतल या अन्य उपयोगी धातुओं के बर्तन दान करना भी शुभ माना जाता है।

गुड़ और चीनी का दान

गुड़ और चीनी का दान मिठास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन्हें जरूरतमंद परिवारों को दिया जा सकता है।

गौसेवा और चारा दान

गाय को हरा चारा खिलाना और गौशाला में चारे के लिए सहयोग करना भी इस दिन पुण्यदायी माना जाता है।

दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

कब है देवउठनी एकादशी 2026?

इस साल देवउठनी एकादशी का स्मार्त व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। वैष्णव परंपरा में व्रत 21 नवंबर को रखा जाएगा।

धार्मिक मान्यता: देवउठनी एकादशी पर किया गया दान, पूजा और सेवा व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। हालांकि, इनका फल आस्था और परंपरागत मान्यताओं से जुड़ा है।

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। सभी लोगों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस दिन से भगवान विष्णु योग निद्रा से जाग जाते हैं। इसके साथ ही मांगलिक शुभ कार्य भी अगले 4 महीने के लिए प्रारंभ हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन दान करने से मिलती है सुख शांति।

देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। वैदिक पंचांग की मानें तो इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को पड़ रही है। ऐसी मान्यता भी है कि देवउठनी एकादशी के दिन व्रत रखने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। देवउठनी एकादशी से शादी विवाह शुभ मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इस दिन तुलसी विवाह करने की भी मान्यता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष तिथि की एकादशी 11 नवंबर की शाम 6:44 से प्रारंभ होगी। वही इस तिथि का समापन अगले दिन 12 नवंबर की शाम 4 मिनट पर होगा। ऐसे में 11 नवंबर के बाद 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत किया जा सकता है। जो लोग देवउठनी एकादशी का व्रत कर पारण कर रहे हैं उन्हें भी पारण समय के अनुसार ही करना चाहिए। क्योंकि पारण के बाद ही व्रत को पूरा माना जाता है। तभी व्रत का फल प्राप्त होता है।
Exit mobile version