Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

कुत्ता पॉलिटिक्स: बिहार में मटन-पुलाव पार्टी दे जेडीयू, तो कुत्तों का आतंक होगा खत्म

क्यों हो रही है कुत्तों पर राजनीति

DigitalDesk by DigitalDesk
May 19, 2023
in पटना, बिहार, राजनीति
0
कुत्ता पॉलिटिक्स: बिहार में मटन-पुलाव पार्टी दे जेडीयू, तो कुत्तों का आतंक होगा खत्म
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में इन दिनों विपक्ष जनहित का मुद्दा नहीं उठा रहा है। न ​ही राज्य की जेडीयू आरजेडी गठबंधन सरकार पर तीखे हमले हो रहे हैं। इससे राज्य की नीतीश सरकार बड़े सुकून में है। वजह ये है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष एक ऐसे मुद्दे को लेकर बैठे हैं जिससे आम जनता का कोई लेना देना नहीं है। हम बात कर रहे हैं’कुत्ता पॉलिटिक्स’की। यहां कुत्ता पॉलिटिक्स जोरों पर है। यदि राज्य के किसी शहर में कुत्तों की संख्या बढ़ी है और वे आतंक फैला रहे हैं तो विपक्ष खुलकर कहता है कि जेडीयू ‘मटन-पुलाव’पार्टी का आयोजन करे तो कुत्तों का सफाया हो जाएगा। यदि ये कहा जाए कि फलां शहर में कुत्तों की संख्या घट रही है तो कहा जाता है कि फलां फलां ने ‘मटन-पुलाव’पार्टी आयोजित की थी​ जिसके कारण कुत्तों का सफाया हो रहा है।

क्यों हो रही है कुत्तों पर राजनीति

आपको बता दें कि यहां कुछ दिन पहले मुंगेर में मटन पुलाव पार्टी का आयोजन हुआ था। जिसमें जेडीयू सहित कई दलों के नेता इस भोज में शामिल हुए थे।इस आयोजन पर भाजपा ने कहा था कि मुंगेर में कुत्ते कम हो गए है,वजह ये है कि यहां मटन पुलाव पार्टी हुई थी। साथ राज्य का मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस पार्टी में शराब परोसने का भी आरोप लगाया था। इस आरोप से तिलमिलाई जेडीयू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कानूनी नोटिस भी दिया था।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

नवगछिया में भोज आयोजित करने की सलाह

दरअसल पिछले दिनों भाजपा ने महाभोज के बहाने जेडीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को ‘मटन-पुलाव’ भोज के बहाने घेरा था। भाजपा के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यह दावा किया था कि ललन सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को मटन चावल के साथ शराब भी परोसी थी। भाजपा के इस दावे पर जेडीयू ने भाजपा को कानूनी नोटिस भेज दिया। नोटिस का जवाब भाजपा देती इसके पहले भाजपा ने नवगछिया में मटन पुलाव भोज आयोजित करने की सलाह जेडीयू को दे डाली। इस बार मटन-पुलाव का भोज नवगछिया में आयोजित करने की सलाह दी है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने जेडीयू से कहा है कि मुंगेर के बाद मटन-पुलाव पार्टी नवगछिया में भी होनी चाहिए। चॅूकि यहां प्रशासनिक व्यवस्थाएं असफल हो गई हैं। इसलिए नवगछिया में जेडीयू को मटन पुलाव पार्टी देना चाहिए। ताकि कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक से परेशान जनता को राहत मिल सके।

भाजपा ने कौन सा मांस खिलाया

बिहार की भारतीय जनता पार्टी ने मटन पुलाव पार्टी के बारे में कई सवाल दागे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने पूछा है कि पार्टी में मुर्गा-बकरा के अलावा कौन सा माँस खिलाया गया जिसकी चर्चा बिहार में हो रही है। भाजपा ने ये भी पूछा कि मीट हलाल था या झटका। इसके अलावा 50 हजार लोगों के खिलाए गए मांस पर कितना खर्चा हुआ है। क्या हिंदू और मुस्लिमों के लिए अलग अलग व्यवस्थाएं की गईं थी,इसमें शराब का वितरण और सेवन हुआ कि नहीं?

जेडीयू की चोरी पकड़ी गई

बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने अपने बयान ने कहा है कि “जेडीयू की चोरी पकड़ी गई है तो जवाब देना ही होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि भले ही जेडीयू मुर्गा- मीट पार्टी में शराब वितरण-सेवन के सबूत सरकारी तंत्र के साथ मिलकर मिटा दे,लेकिन हकीकत पर पर्दा नहीं डाल सकता है। इसके अलावा नोटिस के मामले में उन्होंने कहा कि जेडीयू को एक नोटिस के बदले 50 नोटिस भेज जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी करारा जवाब दिया जाएगा।

Post Views: 179
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version