Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ये चीजें न चढ़ाएं …बढ़ जाएंगी मुश्किलें!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 21, 2025
in जयपुर, धर्म, मुख्य समाचार, राजस्थान, स्पेशल
0
Do not use these things in Mahashivratri Lord Shiva worship
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त शिवलिंग पर बहुत सी चीजें चढ़ाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें शिवलिंग पर कभी भूलकर नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह वर्जित माना जाता है।

वैसे तो भगवान शिव को उनके भक्त हर दिन याद करते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि का दिन हिंदू धर्म में बेहद खासा माना गया है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर हम महाशिवरात्रि का पर्व मनाते हैं। इस साल भी महाशिवरात्रि 26 फरवरी के दिन मनाई जाएगी। शिव भक्तों में इसे लेकर उत्साह है। भोलेनाथ को उनकी प्रिय वस्तुओं को भोग स्वरुप लगाते हैं और मनोकामना मांगते हैं।

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
विजयादशमी पर शस्त्र पूजा और शमी वृक्ष का महत्व, शक्ति, साहस और विजय का सनातन संदेश

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा और शमी वृक्ष का महत्व, शक्ति, साहस और विजय का सनातन संदेश

October 20, 2026

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार बहुत सी वस्तुएं चढ़ाते हैं। लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं। जिन्हें चढ़ाने पर भोले नाथ भ अप्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव को यह वस्तुएं चढ़ाना वर्जित माना जाता है। इन चीजों को शिव की पूजा में कभी शामिल नहीं किया जाता।
महाशिवरात्रि के दिन भी आप भगवान शिवजी की पूजा करते समय इन चीजों का इस्तेमाल न करें। हम आपको बताते हैं कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर कौन सी चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए।

भोलेनाथ को पसंद नहीं हैं ये चीजें

तुलसी :—

पौराणिक कथा के अनुसार तुलसी को श्रापित माना गया है। मान्यता है कि पिछले जन्म में तुलसी का नाम वृंदा था। वृंदा एक राक्षस की भार्या पत्नी थी। भगवान शंकर ने ही वृंदा के पति का वध किया गया था। जिसकी वजह से तुलसी को भगवान शिव को चढ़ाना वर्जित माना जाता है। माना जाता है कि भगवान शिव को कभी भी तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए।

सिंदूर :—

धार्मिक मान्यता है कि भगवान शंकर को सिंदूर अर्पित करना भी वर्जित माना गया है। सिंदूर सुहाग की निशानी माना जाता है। जबकि भगवान शिव को संहारक या विध्वंसक कहा जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर सिंदूर अर्पित नहीं किया जाता। इसके स्थान पर शिव की पूजा में चंदन या भस्म का उपयोग कर सकते हैं।

टूटा हुआ चावल :—

भगवान शिव की पूजा करते समय यह खास ख्याल रखना चाहिए कि टूटे चावल के दाने कभी भी नहीं चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि चावल के दाने जिसे अक्षत भी कहते हैं बहुत शुभ होते हैं लेकिन शिव की पूजा में टूटे चावल का उपयोग करना वर्जित होता है। कभी भी अक्षत के रूप में टूटे चावल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। न ही शिवलिंग पर इन्हें चढ़ाने चाहिए।

शिव को नहीं चढ़ता गुड़हल का फूल:—

भगवान शिव वैरागी कहे जाते हैं जबकि गुड़हल का फूल भाग्य का प्रतीक होता है। ऐसे में लाल कलर के चलते गुड़हल का फूल कभी
भगवान शिव को नहीं चढ़ाया जाना चाहिए। इसके बदले भगवान शिव को धतूरे का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

शिवलिंग पर नहीं चढ़ती हल्दी :—

हल्दी को स्त्री का प्रतीक स्वरुप माना जाता है। इसी के चलते हल्दी को कभी भी भगवान शिव पर नहीं चढ़ाया जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भी आप भूलकर भी शिवलिंग पर हल्दी अर्पित नहीं करना चाहिए।

नारियल –श्रीफल :—

हिंदू धर्म में नारियल को सबसे पवित्र फल माना जाता है। इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। लक्ष्मी जी का संबंध भगवान विष्णु से है। इसके कारण भगवान शिव की पूजा में श्रीफल या उसके पानी का इस्तेमाल करना वर्जित माना जाता है।

श्रापित है केतकी का फूल :—

हिंदू धर्म में केतकी के फूल को श्रापित फूल माना जाता है। भगवान शिव ने केतकी के फूल को श्राप दिया था। इसके चलते केतकी के फूल कभी भी भगवान शिव की पूजा में उपयोग नहीं किया जाता है। न ही केतकी के फूल भी शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Lord Shiva worshipMahashivratri
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version