Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

DHANTERAS – 2024 : दुर्लभ संयोग से होगी धनतेरस पर इस बार धन की वर्षा…100 साल बाद बन रहे ये पांच दुर्लभ संयोग का योग…! इन तीन राशियों पर मां लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 28, 2024
in धर्म, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, स्पेशल
0
Diwali Dhanteras Five Rare Coincidences Lord Dhanvantari
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दीपोत्सव से पहले धनतेरस पर इस बार 100 साल बाद इस तरह का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जिससे लोगों को आर्थिक लाभ होगा। धनतेरस पर पांच विशेष और दुर्लभ संयोग त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राजयोग संयोग बन रहे हैं। ऐसे में धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का सभी को विशेष लाभ मिलेगा।

धनतेरस पर होगी भगवान धन्वंतरी की पूजा
100 साल बाद दुर्लभ संयोग का योग
धनतेरस पर पांच विशेष और दुर्लभ संयोग
त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग
लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राजयोग बन रहा
धनतेरस पर मिलेगा सभी को विशेष लाभ
धनतेरस पर 100 साल बाद दुर्लभ संयोग

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

धनतेरस पर 100 साल बाद दुर्लभ संयोग

धनतेरस के दिन इस बार एक बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। जो करीब 100 साल बाद हो रहा है। यह संयोग मंगलवार के दिन धनतेरस की पूजा की जाएगी, जो बहुत ही शुभ माना जाती है।
इस दिन चोगड़िया और धनतेरस दोनों एक साथ पड़ रहे हैं। चोगड़िया को भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से स्वास्थ्य और संपत्ति में अपार वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त धनतेरस के दिन मंगलवार होने से हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व बन रहा है। यह दुर्लभ संयोग जातक के जीवन में सुख और समृद्धि और स्वास्थ्य लाने में मदद कर सकता है।

बता दें धनतेरस नाम धन और तेरस शब्दों से जुड़ा है। जहां धन का अर्थ धन और समृद्धि से है। वहीं तेरस का अर्थ होता है हिंदू कैलेंडर का 13 वां दिन। इस दिन भगवान धन्वतरि की विशेष पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि को स्वास्थ्य का देवता भी कहा जाता है। उनकी पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि की आराधना से रोग से मुक्ति मिलती है। हालांकि, धनतेरस पर कुबेर देव और  मां लक्ष्मी की पूजा करने की भी परंपरा है।
ज्योतिषाचार्यों की माने तो धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध एक साथ विराजमान रहेंगे। ऐसे जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा।
वहीं इंद्र योग 28 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 48 मिनट से 29 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 48 तक रहेगा। इसी तरह त्रिपुष्कर योग 29 अक्टूबर को 6 बजकर 31 मिनिट से सुबह 10 बजकर 31 तक रहेगा।

इन राशियों पर लक्ष्मी की कृपा बरसेगी

धनतेरस पर बनने वाला दुर्लभ योग कर्क राशि के लिए बहुत ही शुभ माना जाएगा। कर्क राशि के जातक को अप्रत्याशित आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं परिवार के सहयोग कारोबार आगे बढ़ेगा। इस दौरान घर पर विलासिता की वस्तुएं भी आएंगी।

तुला राशि के जातक बिजनेस में धनतेरस पर बड़े सौदे कर सकते हैं। यानी ऐसे जातक को भविष्य में अच्छा मुनाफा संभव है। जमीन संपत्ति से जुड़े मामले भी इस दिन सुलझने की संभावना है। तुला राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में नई भी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिससे कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वहीं धनु राशि वाले जातक के लिए धनतेरस का दिन आय में भारी वृद्धि का समय होगा। नए स्रोतों से जातक को आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस दौरान विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैंं। वहीं जातक को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विशेषकर सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के लिए यह समय धनु राशि के जातक के लिए अनुकूल रहेगा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 683
Tags: #Dhanteras 2024#Dhanteras five rare coincidences#Diwali 2024Lord Dhanvantari
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version