Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

Diwali 2022 : आखिर क्यों दिवाली की रात में लगाया जाता है दीपक से बना काजल? जानें मान्यताएं और फायदे

DigitalDesk by DigitalDesk
October 24, 2022
in धर्म
1
Diwali 2022 : आखिर क्यों दिवाली की रात में लगाया जाता है दीपक से बना काजल? जानें मान्यताएं और फायदे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
भारत त्योहारों का देश है, जहां पूरे साल अलग-अलग त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख त्योहार है दीपावली, जिसे खुशियों और रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। दीयों से घरों को रोशन किया जाता है। दीपावली पर लोगों की अलग-अलग मान्यताएं और परंपराएं हैं। इसी में एक है दिवाली की रात काजल बनाने की, आइए जानते हैं इस मान्यता के बारे में…

दीपक से बने काजल की क्या है मान्‍यता ?

धार्मिक मान्‍यताओं के मुताबिक काले टीके व काजल का उपयोग बुरी नजर से बचने के लिए किया जाता है। यह भी कहा जाता है कि दिवाली की रात अगर मिट्टी के दीपक से बना काजल लगाया जाए, तो इससे घर-परिवार के किसी भी सदस्य को नजर नहीं लगती और सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही घर के बड़े-बुजुर्ग दीपक से बने काजल को लगाना शुभ मानते हैं। कई व्यापारी तो इस दिन तिजोरी पर काला टीका लगाते हैं।

Related posts

RASIFAL today

7 मार्च 2026 का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का हाल और ग्रहों की स्थिति 

March 7, 2026
Chaitra Month 2026

चैत्र मास 2026: जानिए इस पवित्र महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और धार्मिक महत्व

March 6, 2026

आंखों के लिए काफी लाभदायक

दिवाली के दिन काजल लगाने के वैज्ञानिक कारण की बात करें तो, मिट्टी के दीपक से बना काजल शुद्ध होता है और आंखों के लिए फायदेमंद भी होता है। जैसा कि आप जानते हैं कि दीपावली पर पटाखें जलाए जाते हैं, जिनसे हानिकारक धुआं निकलता है, जो हमारी आंखों के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए आंखों को धुएं के बुरे प्रभाव से बचाने के लिए काजल लगाया जाता है। काजल लगाना का एक और फायदा यह भी है कि आंखों पर कोई गंदगी जमा नहीं होती।

पूजा के बाद बनाते हैं काजल

दिवाली पर काजल बनाने का काम रात को लक्ष्मी-गणेश पूजा के बाद किया जाता है। पूजा में इस्तेमाल बड़े दीपक से घर की महिलाएं काजल बनाती हैं। इस काजल को घर के सभी सदस्यों को बारी-बारी से लगाया जाता है। अगर कोई सो भी गया तो उसे जगाकर काजल लगा दिया जाता है। इसके अलावा इस काजल को घर की महत्वपूर्ण जगहें जैसे अलमारी, तिजोरी, खाना बनाने के चूल्हे पर भी लगाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं।

kajal banna.jpg

ऐसे बनाएं दीपक से काजल

घर में काजल बनाने के लिए सबसे पहले एक दीपक में बाती और सरसों का तेल डालकर जला दें। उसके ऊपर किसी छोटी प्लेट या कटोरी को सावधानी के साथ रख दें। इस बात का भी ध्यान रखें कि प्लेट में दीपक की जल रही लौ छू रही हो। इसके बाद इसे ऐसे ही जलने दें। करीब आधा से एक घंटे बाद ऊपर वाली प्लेट को सावधानी से उठा लें। अब प्लेट में आपको कालिख नजर आएगी। इसे आप किसी डिब्बी में रुई या कपड़े की मदद से निकाल लें। इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा शुद्ध घी डाल दें। अब आपका काजल तैयार है। आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आप दीपक से काजल को बहुत आसानी से बना सकते हैं।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)

Post Views: 510
Tags: DiwaliKajal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version