Sunday, September 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

USAID फंड …वित्तमंत्रालय ने किया बड़ा खुलासा… 7 प्रोजेक्ट में आया फंड…वोटिंग बढ़ाने के लिए नहीं आया

DigitalDesk by DigitalDesk
February 24, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Dispute over USAID funding from America Washington to India
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

USAID फंडिंग पर अमेरिका के वॉशिंगटन से लेकर भारत के दिल्ली तक विवाद छिड़ा हुआ है। फंडिंग से जुड़े इस विवाद के बीच केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में फंडिंग को लेकर कई बड़े खुलाए हुए हैं। रिपोर्ट में फंड से जुड़ी सभी डिटेल्स की जानकारी दी और बताया कि USAID ने कितनी फंडिंग की। इस फंड का उपयोग कहां कहां किया गया।

  • केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
  • वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया USAID का सच
  • USAID ने दिए भारत में 750 मिलियन डॉलर यानी 65 अरब की फंडिंग
  • 2023-24 में भारत में 7 प्रोजेक्ट्स के लिए मिले 750 मिलियन डॉलर
  • इस दौरान वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के नहीं की गई फंडिंग
  • 7 प्रोजेक्ट में USAID फंड आया

फाइनेंस मिनिस्ट्री की इस रिपोर्ट में खुलाया किया गया है कि USAID की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में करीब सात प्रोजेक्ट्स के लिए 750 मिलियन डॉलर यानी करीब 65 अरब रुपये की फंडिंग की गई थी। इस दौरान वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर किसी तरह की कोई फंडिंग नहीं की गई है।
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार USAID की फंडिंग नवीकरणीय ऊर्जा, डिजास्टर मैनेजमेंट, कृषि और खाद्य सुरक्षा के साथ जल, स्वच्छता और साफ-सफाई और स्वास्थ्य से संबंधित प्रोजेक्ट्स के लिए थी। वित्तमंत्रालय की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि यूएसएड ने वन और जलवायु अनुकूल कार्यक्रम के साथ ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकी व्यवसायीकरण ही नहीं नवाचार परियोजना के लिए भी फंडिंग करने का वादा किया है।

Related posts

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

September 20, 2026
Escalating Houthi attacks Pakistan russia to Tehran and Iran Trump card

हूती का बढ़ता हमला, पाकिस्तान की तेहरान दौड़ और ईरान का ट्रंप कार्ड

September 20, 2026

रिपोर्ट की माने तो भारत को अमेरिका से साल 1951 में आर्थिक मदद मिलनी शुरू हुई थी। USAID की ओर से अब तक भारत को करीब 555 प्रोजेक्ट के लिए 1700 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जा चुकी है।

खुलासे के बाद विवाद

दरअसल, इस महीने के प्रारंभ में अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग DOGE की ओर से खुलासा किया गया था कि यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट USAID की ओर से भारत में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए करीब 21 मिलियन डॉलर का अनुदान प्रदान किया गया था। बता दें एलन मस्क वाले डिपार्टमेंट DOGE की ओर से किये गये इस खुलासे के बाद भारत में पक्ष विपक्ष के बीच सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग एनडीए सरकार से कर चुकी है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चिंता जताई

USAID फंडिंग विवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खासी चिंता जताई है। विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका की ओर से दी गई यह सूचना बहुत चिंताजनक है। केन्द्र सरकार इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में ऐसा कुछ है तो उनका मानना ​​है कि देश को पता होना चाहिए कि इस तरह की दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में कौन लोग इसमें शामिल हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Dispute over USAID funding#Dispute USAID funding#Washington to India Dispute
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version