उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पत्नी की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी पूरे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
- राजा भैया पर पत्नी की शिकायत पर हुई FIR
- दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने FIR दर्ज
- यूपी के बाहुबली नेता हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया
- क्या है राजा भैया और भानवी सिंह के बीच विवाद की वजह ?
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सफदरजंग एन्क्लेव थाने में यूपी के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। ये पूरा मामला पहले से ही क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल caw cell में चल रहा था। इस मामले को मीडिएशन सेंटर भी भेजा गया था। लेकिन कोई हल नहीं निकलने बाद मामला जब थाने आया तो केस दर्ज किया गया है। बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक का केस अब भी कोर्ट में चल रहा है। पिछले दिनों भानवी सिंह ने तलाक मामले में दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर पति राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने के साथ ही एक महिला पत्रकार से अफेयर का भी आरोप उन पर लगाया था।
भानवी सिंह ने किया तलाक लेने से इनकार!
मीडिया से चर्चा के दौरान राजाभैया की पत्नी भानवी सिंह ने कहा कि उनके पति ने एक महिला पत्रकार से अफेयर क चलते उन्हें घर से निकाल दिया है।. इतना ही नहीं उन्हें वापस ससुराल भी नहीं लौटने दिया गया। हालांकि, बाद में भानवी सिह ने यह भी कहा राजा भैया उनके पति हैं और बच्चों के पिता हैं। वे तलाक नहीं देना चाहती हैं। वे कभी भी उन्हें तलाक नहीं देंगी। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए वे हर संभव प्रयास कर रही हैं। भानवी सिंह का कहना है उन्होंने (राजा भैया) तलाक का मामला दायर किया है। वे अपना घर क्यों छोड़ूें। उनके घर में कोई और आकर रहने लगे, इसलिए वे तलाक क्यों दें। वे तलाक नहीं दूेंगी।
1995 में हुई भानवी सिंह की राजा भैया से शादी
भानवी सिंह का ताल्लुक बस्ती राजघराने से है। उनकी शादी राजा भैया से साल 1995 में हुई थी। राजा भैया से शादी के बाद भानवी सिंह ने दो बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। यूपी में साल 2022 के विधानसभा चुनाव के समय राजा भैया ने जो हलफनामा दाखिल किया था, उसके मुताबिक उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 23.24 करोड़ रुपये से अधिक की बताई थी। चुनावी हलफनामे के अनुसार राजाभैया के पास 13.64 करोड़ और पत्नी भानवी सिंह के पास करीब 6.08 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। शेष संपत्ति उनके चारों बच्चों नाम पर दर्ज है। प्रकाश कुमार पांडेय