Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा में राहुल गांधी का प्रहार…कहा 21वीं सदी में भी रचा जा रहा है ‘चक्रव्यू’…कमल के आकार का है चक्रव्यूह!

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Discussion on Lok Sabha budget Rahul Gandhi takes a jibe at the central government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय की ओर से आयोजित की जाने वाली पारंपरिक हलवा समारोह को लेकर सरकार पर तंज कसा, राहुल एक पोस्टर भी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा इस फोटो मेंसाफ दिख रहा है कि बजट का हलवा बांटा जा रहा है। मुझे इसमें एक भी ओबीसी, आदिवासी या दलित अधिकारी नहीं दिख रहा। 20 अधिकारियों ने हिंदुस्तान का बजट तैयार किया है। हिंदुस्तान का हलवा 20 लोगों ने बांटने का काम किया है।

  • बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बोले राहुल गांधी
  • किया चक्रव्यूह और अभिमन्यू को मारे जाने की घटना का जिक्र
  • 21वीं सदी में तैयार किया गया नया चक्रव्यूह
  • प्रधानमंत्री जी छाती पर लगाकर चलते हैं चक्रव्यू का चिन्ह
  • अग्निवीर, पेपरलीक और किसानों के लिए एमएसपी की लीगल गारंटी तक गिनाए चक्रव्यूह

कुरुक्षेत्र में 6 योद्धाओं ने अभिमन्यु को चक्रव्यू में फंसाया था

राहुल गांधी ने कहा कभी हजारों साल पहले छह लोगों ने मिलकर अभिमन्यु को ‘चक्रव्यूह’ में फंसाया और उसे मारा था। राहुल ने कहा थोड़ा रिसर्च उन्होंने किया तो पता चला कि ‘चक्रव्यूह’ का दूसरा नाम होता है पद्मव्यूह- जिसका अर्थ है कमल निर्माण। चक्रव्यूह कमल के फूल के आकार का है। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह रचा गया है वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया वह भारत के साथ किया जा रहा है। युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम व्यवसाय के साथ वहीं किया जा रहा है। आज भी ‘चक्रव्यूह’ के केंद्र में 6 लोग हैं। जैसे पहले 6 लोग कंट्रोल करते थे। वैसे आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं। लोकसभा स्पीकर के हस्तक्षेप करने के बाद राहुल गांधी ने कहा अगर आप चाहते हैं तो वे एनएसए, अंबानी और अडानी का नाम हटा देते हैं और सिर्फ तीन ही नाम लेंगे।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

राहुल गांधी यही नहीं रुके उन्होंने कहा भारत में आज डर का माहौल है और यह डर देश भर में व्याप्त है। राहुल गांधी ने कहा आपने जो ‘चक्रव्यूह’ बनाया है। इस चक्रव्यू से आज देश के करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। राहुल ने कहा ‘चक्रव्यूह’ को हम तोड़ने जा रहे हैं। दरअसल ऐसा करने का सबसे बड़ा तरीका वो है जिससे आप डरते हैं और वह है जाति गति जनगणना है। जैसा कि आपने कहा कि INDIA गठबंधन इस सदन में गारंटीकृत कानूनी एमएसपी पारित करेगा ।वैसे ही वे कह रहे हैं कि इस सदन में जाति जनगणना हम पास करके आपको दिखाएंगे।

मिडिल क्लास की पीठ में छुरा घोंपा !

राहुल ने कहा प्रधानमंत्री ने मिडिल क्लास से थाली बजवाई मिडिल क्लास ने खूब थाली बजाई। मोबाइल लाइट जलवाई। लेकिन जब बजट आया तो उसी मिडिल क्लास की पीठ पर छुरा घोपने का काम किया। वित्त मंत्री जी ने बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की। ये एक मजाक है, क्योंकि आपने कहा कि इंटर्नशिप प्रोग्राम देश की 500 बड़ी कंपनियों में होगा। राहुल ने कहा देश के 99 प्रतिशत युवाओं का इस प्रोग्राम से कोई लेना-देना नहीं है। सच्चाई ये है कि बेरोजगारी और पेपर लीक का चक्रव्यूह आपने बना दिया है। बजट में कोई उल्लेख नहीं किया, जबकि पेपरलीक मामला आज सबसे बड़ा मुद्दा है। इससे उलट आपने शिक्षा का बजट घटा दिया है।

Post Views: 462
Tags: #RahulGandhi#Trap #Discussion LokSabhabudget
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version