स्थानीय समयानुसार 2 सितंबर की रात को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित
ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी उप प्रधानमंत्री डिंग श्वेएश्यांग ने
व्लादिवोस्तोक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
पुतिन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, डिंग श्वेएश्यांग ने चीनी राष्ट्रपति शी
चिनफिंग की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी और
राष्ट्रपति पुतिन के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और रूस के बीच नए युग के
लिए व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी लगातार गहरी और अधिक
व्यावहारिक होती जा रही है। चीन, दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हासिल की गई
महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, दोनों पक्षों के बीच हितों के एकीकरण को गहरा
करने के लिए ठोस उपाय करने और चीन-रूस संबंधों के उच्च गुणवत्ता वाले
विकास की नींव को लगातार मजबूत करने के लिए रूस के साथ काम करने को
तैयार है।
इसके अलावा आठवें चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच के उद्घाटन समारोह में, डिंग
श्वेएश्यांग ने राष्ट्रपति शी का बधाई पत्र पढ़ा और भाषण दिया। उन्होंने कहा
कि चीन-रूस ऊर्जा सहयोग ने एक असाधारण यात्रा तय की है। चीन और रूस के
बीच व्यापक ऊर्जा साझेदारी के विकास में राष्ट्राध्यक्षों का नेतृत्व सबसे बड़ा लाभ
है। पारस्परिक लाभ और पारस्परिक हितकारी परिणाम मूलभूत प्रेरक शक्ति हैं,
और चुनौतियों का संयुक्त रूप से सामना करना इसकी एक विशिष्ट विशेषता है।
दोनों पक्षों को इन मूल्यवान अनुभवों का पूरी तरह से सारांश निकालना चाहिए
और उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए, तथा चीन-रूस ऊर्जा सहयोग के स्थिर और
दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)