चीन के उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग की अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद के प्रतिनिधियों से मुलाकात, वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग पर जोर

лªÉçÕÕÆ¬£¬±±¾©£¬2026Äê10ÔÂ21ÈÕ 10ÔÂ21ÈÕ£¬Öй²ÖÐÑëÕþÖξֳ£Î¯¡¢¹úÎñÔº¸±×ÜÀí¶¡Ñ¦ÏéÔÚ±±¾©»á¼û2026Äê¹ú¼Ê¿ÆÑ§ÀíÊ»áÖÐÆÚ»áÔ±´ó»áôß±±¾©¿ÆÑ§¶Ô»°²¿·ÖÍâ±ö¡£ лªÉç¼ÇÕß ÁõÎÀ±ø Éã

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की
स्थाई समिति के सदस्य और चीन के उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने
21 अक्टूबर को पेइचिंग में 2026 अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद की
मध्यावधि सदस्यता सभा एवं पेइचिंग विज्ञान संवाद में भाग लेने वाले
कुछ विदेशी प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

इस दौरान तिंग शुएश्यांग ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी
मानवता की साझा संपत्ति है, और खुला सहयोग वैज्ञानिक और
तकनीकी नवाचार का अपरिहार्य विकल्प है। चीन सभी पक्षों के साथ
मिलकर विज्ञान की मूल भावना पर कायम रहने, वैज्ञानिक भावना को
आगे बढ़ाने, खुली और समावेशी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आदान-प्रदान
को सुगम बनाने, संयुक्त अनुसंधान के माध्यम से अत्याधुनिक
विज्ञान और प्रौद्योगिकी की कठिनाइयों का समाधान करने, और
आपसी लाभ सहयोग के माध्यम से उपलब्धियों के सार्वभौमिक और
साझा लाभ को बढ़ावा देने, तथा मिलकर वैश्विक विज्ञान और
प्रौद्योगिकी के विकास को आगे बढ़ाने के इच्छुक है।

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद के अध्यक्ष पीटर ग्लकमैन और अन्य ने
अपने संबोधन में चीन की वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार में प्राप्त
उपलब्धियों की सराहना की। इसके साथ ही खुले सहयोग के प्रति दृढ़
समर्थन व्यक्त किया, ताकि विज्ञान वास्तव में एक वैश्विक
सार्वजनिक वस्तु बन सके और समस्त मानवता के साझा विकास और
प्रगति में अधिक योगदान दे सके।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version