Friday, June 13, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

धरती के स्वर्ग जम्मू कश्मीर में क्या है सड़क हादसों की वजह

DigitalDesk by DigitalDesk
May 31, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
jammu kashmir road accident
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पर्वतीय प्रदेश जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर के रोमांचक दृश्य, ताजगी और आकर्षक आवास विकल्प इसे ही धरती का स्वर्ग कहने के लिए पर्याप्त कारण हैं। लेकिन धरती के इस स्वर्ग की सड़कें जजर्र हो गई है। जिससे आए दिन इस राज्य में सड़क हादसे हो रहे हैं। यहां सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग रही है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो ये खुलासा होता है कि यहां रोजाना औसतन प्रदेश में छोटे बड़े 15 से 20 सड़क हादसे होते हैं। जिनमें कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं तो कई घायल होते हैं। हादसों में अब सैकड़ों लोग घायल हो गए है। जिनमें से कई जीवन भर के लिए दिव्यांग तक हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जर कोटली के पास हुआ है। जहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई तो कई घायल हो गए।

  • अमृतसर से कटरा के बीच खाई में गिरी बस
  • हादसे में 10 की मौत,55 घायल
  • जर्जर हो चुकी हैं जम्मू कश्मीर की सड़कें
  • जर्जर सड़कों की वजह से हो रहे हादसे
  • राज्य में हर दिन हो रहे 15 से 20 हादसे

बताया जाता है कि बस अमृतसर से यात्रियों को लेकर कटरा जा रही थी। जिसमें सवार यात्रियों में अधिकांश यात्री बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हाईवे पर झज्जर कोटली के पास यात्रियों से भरी ये बस एक खाई में गिर गई थी। वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए यात्रियों को लेकर अमृतसर से कटरा जाते समय ये हादसा हुआ है। हादसे के तत्काल बाद ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। जिससे कई लोगों की जान बच गई। जम्मू डीसी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि बस के गहरी खाई में गिरने से दस लोगों की मौत हुई है। जबकि हादसे में 55 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन घासलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं जिन लोगों को जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें पीएचसी ले जाया गया। जम्मू डीसी ने कहा कि हादसे के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 75 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया हादसे की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस प्रशासन की टीम के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे। जिन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

Related posts

राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

June 13, 2025
गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे से लौटे भारत, पारिवारिक आपात स्थिति बनी वजह

गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे से लौटे भारत, पारिवारिक आपात स्थिति बनी वजह

June 13, 2025

जर्जर हो चुकी हैं पर्वतीय क्षेत्र की सड़कें

बताया जाता है कि पर्वतीय प्रदेश जम्मू कश्मीर की सबसे अधिक सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। जर्जर सड़क हादसों के कारण होते है। राज्य में रामबन, डोडा और ऊधमपुर जिले ऐसे हैं जहां सबसे अधिक घातक हादसे होते हैं। जिसकी मुख्य वजह खराब सड़क और तेज रफ्तार से वाहन को चलाना है। इसके साथ हही रांग साईड पर वाहन चलाना और ओवर लोडिंग भी हादसों की मुख्य वजह है। बिड़ंबना यह भी है कि इस राज्य में भी सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात के लिए एग्जिक्यूटिव पुलिस और ट्रैफिक पुलिस केवल चालान काटने तक ही समिति है।

2022 के पहले पांच महिने में 2465 हादसे

रिपोर्ट पर गौर करें तो पता चलता है कि राज्य में 2022 के पहले पांच माह जनवरी से मई तक 2465 सड़क हादसे हुए थे। जिसमें 334 लोगों की जान गई। 3300 घायल हो गए। हालांकि सड़क हादसे रोकने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर यातायात नियमों के उल्लंघन के जुर्माने को कई गुना बढ़ाया गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी सख्त कार्रवाई का दावा करती है। इसके बाद भी हादसों में कमी नहीं हो रही।

नवंबर 2022 तक 742 लोगों की गई जान

आंकड़ों पर गौर करें तो 2022 में सड़क हादसों में 742 लोगों ने अपनी जान चली गई। इस दौरान कुल 5651 सड़क हादसे हुए, जिसमें 778 लोग घायल हुए थे। कश्मीर संभाग के मुकाबले जम्मू संभाग में सड़क हादसों से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। कश्मीर संभाग के दस जिलों में 227 लोगों की जान गई थी। वहीं 551 लोगों की मौत जम्मू संभाग के दस जिलों में हुई थी। मई 2022 में सबसे ज्यादा 666 सड़क हादसे हुए थे। जिनमें 93 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। सबसे ज्यादा घातक सड़क हादसे जम्मू जिले में 83 तो कठुआ में 81 और उधमपुर में 51 हादसे हुए हैं।

कठुआ में सबसे अधिक मौत

2022 के नवंबर तक सबसे ज्यादा 1033 सड़क हादसे जम्मू में हुए थे। जिसमें 90 की मौत हुई थी। कठुआ में तो 426 सड़क हादसों में करीब 91 लोगों की मौत हुई। वहीं उधमपुर में 439 सड़क हादसों में 70 लोगों की मौत और सांबा में 342 सड़क हादसों में 49 की मौत हुई थी। इसी प्रकार डोडा में 227 सड़क हादसों में 40 की मौत हो चुकी है। उधर किश्तवाड़ की बात करें तो यहां 96 सड़क हादसों में 33 लोगों की मौत हुई थी। रामबन में 247 सड़क हादसों में 39 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Post Views: 127
Tags: dilapidated roadJammu Kashmirroad accidentTraffic police
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

slide 1 to 3 of 3
राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

राजस्थान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी और शशि थरूर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी और शशि थरूर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

मुख्य समाचार
Ahmedabad Air India plane Crash Updates PM Modi reached the place where the accident happened

Ahmedabad Air India plane Crash Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश…हादसा जहां हुआ वहां पहुंचे PM मोदी…अस्पताल में घायलों से ​भी मिले…

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 13, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version