दिग्विजय सिंह की एसयूवी कार ने मार युवक को टक्कर,पुलिस ने जब्त की कार,घायल का भोपाल में इलाज जारी

Digvijay Singh youth collision police seized car

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की एसयूवी कार की टक्कर से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। ये हादसा राजगढ़ क्षेत्र में हुआ है। जहां बाइक सवार युवक को दिग्विजय सिंह की कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही युवक खंभे से टकरा गया। जिसे घायल हालत में इलाज के लिए जीरापुर अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं दिग्विजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे और युवक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही बेहतर इलाज के लिए युवक को भोपाल रेफर कर दिया गया है। यहां निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने दिग्विय सिंह की एसयूवी कार को जब्त कर लिया है।

दिग्विजय सिंह ने कराई व्यवस्था

हादसे के बाद घायल युवक को दिग्विजय सिंह ने भोपाल रेफर करवाया। बताया जा रहा है कि युवक का बेहतर इलाज हो इसलिए।  निजी अस्पताल में उसे रेफर करवाया है। टक्कर की वजह से बाइक सवार के सिर में भी गंभीर चोट आई है। इसके अलावा शरीर में भी चोट आई है। बता दें जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माता के देहांत होने पर दिग्विजय सिंह श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गांव गए थे। जहां से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडंट हो गया। दरअसल राजगढ़ लौटते समय उनकी कार के सामने अचानक एक युवक आ गया। कार की रफ्तार तेज होने की वजह से युवक की बाइक से टक्कर हो गई। युवक 10 मीटर दूर उछलकर जा गिरा। घायल युवक को ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी अपने वाहन से अस्पताल तक ले गए। जहां बाद में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी युवक का हाल चाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।

स्थानीय पुलिस ने कार जब्त की

जीरापुर पुलिस ने हादसे के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार जब्त कर ली है। इसके साथ ही पीड़ित की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। कार जब्त होने के बाद दिग्विजय सिंह दूसरे वाहन से राजधानी भोपाल रवाना हुए।

Exit mobile version