Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

दिग्विजय सिंह ने दी सिंधिया समर्थक मंत्री सिसोदिया को खुली धमकी,सिसोदिया बोले मैं सिर्फ भगवान और अपने नेता से डरता हूं

DigitalDesk by DigitalDesk
March 20, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Scindia minister Sisodia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बयानबाजी के बीच कांग्रेस नेता बीजेपी और उसके नेताओं के साथ बीजेपी का साथ देने वाले सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को कांग्रेस की सरकार बनने पर कार्रवाई की खुली धमकी देने लगे हैं। ताजा मामला पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से जुड़ा है। दिग्विजय सिंह ने गुना के एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज कैबिनेट में शामिल सिंधिया समर्थक मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया को खुली धमकी दी है।

  • दिग्विजय ​सिंह की धमकी पर सियासत शुरु
  • सिंधिया समर्थक मंत्री है महेन्द्र सिंह सिसोदिया
  • सिसोदिया को दी दिग्विजय सिंह ने खुली धमकी
  • कहा—कांग्रेस की सरकार बनी तो तुझे छोड़ूंगा नहीं

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की इस धमकी से मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को धमकी देते हुए दिग्विजय ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है तो वह सिसोदिया को बख्शेंगे नहीं, सबक सिखाएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

खुले मंच से दी दिग्विजय सिंह ने धमकी

बता दें गुना जिले के बमोरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुले मंच से पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को चेतावनी देते हुए कहा कि वे मंच से मंत्री को धमका रहे हैं। मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो हम आपको बख्शेंगे नहीं, सबक सिखाएंगे। दिग्विजय सिंह ने यह धमकी पंचायत मंत्री सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र बमोरी में ही खुले मंच से दी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कर्मचारियों को भी चेताया और कहा निर्दोष लोगों को पकड़ने वाले अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेसियों ने की थी दिग्विजय सिंह से शिकायत

दरअसल, कांग्रेसियों ने दिग्विजय सिंह से शिकायत की थी कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया उन्हें धमकी दे रहे हैं। अधिकारियों और पुलिस के नाम से धमकी दी जाती है। प्रताड़ित किया जाता है। इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मंच से बयान दिया। इसके बाद राज्य में सियासत गरमा गई है।

सिसोदिया का दिग्विजय सिंह पर पलटवार

वहीं सिंधिया समर्थक पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को नहीं पता कि वे धमकी क्यों दे रहे हैं? मैं चाहता तो बमौरी में कांग्रेस का फर्श साफ कर देता। मेरी मानसिकता किसी को नुकसान पहुंचाने की नहीं है। मैं केवल अपने नेता या भगवान से डरता हूं, और कुछ नहीं। बता दें कि साल 2020 में मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ था। ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस से बगावत के बाद तत्कालीन कमलनाथ सरकार गिर गई थी। उस समय मंत्री रहे महेंद्र सिंह सिसोदिया भी सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। सिसोदिया को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है।

Post Views: 163
Tags: Digvijay SinghJyotiraditya ScindiaMinister Mahendra Singh SisodiaMp News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version