Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024: दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया क्यों बने कांग्रेस की मजबूरी

DigitalDesk by DigitalDesk
March 24, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Digvijay Singh Kantilal Bhuria Lok Sabha Election 2024 Congress 46 Seat Candidate
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 46 सीटों पर उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की लिस्ट में 12 उम्मीदवार मध्य प्रदेश से भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश की इन 12 सीटों के लिए भी नामों का ऐलान किया है। जिसमें राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंदौर से अक्षय बम और भोपाल लोकसभा सीट से अरुण श्रीवास्तव को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की चौथी लिस्ट में शामिल बड़े नामों की बात करें तो दिग्विजय सिंह के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का नाम भी इसमें शामिल है। कांतिलाल भूरिया को रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।

दरअसल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जानते थे कि कांग्रेस राजगढ़ सीट से उन्हें चुनाव के मैदान में उतारेगी और हुआ भी ऐसा ही। करीब 33 साल बाद 75 की उम्र में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनावों में किस्मत आजमाने को तैयार हैं। बता दें दिग्विजय सिंह ने पार्टी प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट आने से पहले ही कंवेसिंग शुरू कर दी थी। हाल ही में दो दिन के दौरे पर राजगढ़ पहुंचे तो उन्होंने कहा था पार्टी का आदेश है जिसे मानते हुए वे राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बता दें राजगढ़ दिग्विजय सिंह का गृहक्षेत्र है। यह लोकसभा की ऐसी सीट जहां से दिग्विजय सिंह का बरसों पुराना रिश्ता रहा है। दिग्विजिय सिंह ने साल 1993 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। मुख्यमंत्री बनने से पहले वे साल 1984 और इसके बाद 1991 में राजगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। दिग्विजय सिंह का गृहनगर राघोगढ़ भी इसी लोकसभा सीट का एक हिस्सा है। इस बार दिग्विजय सिंह का मुकाबला बीजेपी के रोडमल नागर से है। रोडमल नागर 2014 और इसके बाद 2019 में इसी सीट से सांसद चुने गये थे।

Related posts

PM Modi hits back at intellectual Naxals likens them to a disgruntled uncle someone who is never pleased with good work

दिमागी नक्सल’ पर PM मोदी का पलटवार…दिमागी नक्सलियों को अब बताया नाराज फूफा…अच्छे काम नाराज फूका को नहीं आते पसंद!

September 6, 2026
सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

September 6, 2026

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार रात करीब 11 बजे उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 46 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं। लेकिन यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट अभी भी उम्मीदवार उतारे जाने की राह देख रही है। कांग्रेस की चौथी लिस्ट में भी इन दो महत्वपूर्ण सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया। कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम जारी किये हैं। इसमें यूपी से 9 उम्मीदवार, देवभूमि उत्तराखंड से 2 और 12 उम्मीदवार मध्य प्रदेश से शामिल है। इसके अलावा असम 1, अंडमान 1, चंडीगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र की 4, मणिपुर की 2, मिजोरम 1, राजस्थान 3,तमिलनाडु 7 और पश्चिम बंगाल की 1 सीट पर उम्मीदवार उतारे गए हैं।

  • लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार रात को जारी की लिस्ट
  • कांग्रेस की चौथी लिस्ट
  • लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी
  • चौथी सूची में 46 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
  • 11 राज्य,2 केंद्र शासित प्रदेश में नामों का ऐलान
  • मध्यप्रदेश-12, उप्र-9, उत्तराखंड-2, छत्तीसगढ़-1, असम-1 उम्मीदवार घोषित
  • कांग्रेस 183 सीटों पर उम्मीदवारों का कर चुकी है ऐलान

मध्यप्रदेश में 12 सीटों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में मध्यप्रदेश की 12 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रतलाम—झाबुआ सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस चौथी लिस्ट में शामिल 12 नामों के साथ ही कांग्रेस ने एमपी में लोकसभा की 29 सीटों में से अब तक 22 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। वहीं विदिशा और गुना के साथ ही प्रदेश की 6 लोकसभा सीट फ़िलहाल होल्ड पर हैं।

मध्यप्रदेश में अब तक 22 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

  • चौथी सूची में मध्यप्रदेश से 12 प्रत्याशी घोषित
  • गुना,विदिशा समेत 6 लोस सीट फिलहाल होल्ड
  • राजगढ़ से दिग्विजय सिंह होंगे प्रत्याशी
  • भोपाल से अरुण श्रीवास्तव पर पार्टी का भरोसा
  • इंदौर से अक्षय कांति बम को मिला टिकट
  • सागर से गुड्डू राजा बुंदेला को टिकट
  • रीवा से नीलम मिश्रा को बनाया उम्मीदवार
  • शहडोल से फुन्देलाल मार्को को मिला टिकट
  • जबलपुर से दिनेश यादव पर जताया भरोसा
  • बालाघाट से सम्राट सारस्वत को टिकट
  • होशंगाबाद से संजय शर्मा उम्मीदवार
  • उज्जैन से महेश परमार को मिला टिकट
  • मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर उम्मीदवार
  • रतलाम से कांतिलाल भूरिया को बनाया प्रत्याशी
  • MP में अब तक 22 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
  • गुना,विदिशा समेत 6 लोस सीट फिलहाल होल्ड

छत्तीसगढ़ में 1 सीट पर उम्मीदवार घोषित

  • बस्तर से कवासी लखमा को बनाया प्रत्याशी
  • छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर उतर चुके हैं उम्मीदवार
  • अब भी चार सीटों पर उम्मीवार तय करना बाकी

चौथी सूची में उत्तरप्रदेश से 9 उम्मीदवार घोषित

  • सहारनपुर से इमरान मसूद को मिला टिकट
  • अमरोहा से दानिश अली को बनाया उम्मीदवार
  • फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार को टिकट
  • कानपुर से आलोक मिश्रा को बनाया प्रत्याशी
  • झांसी से प्रदीप जैन को उतारा मैदान में
  • बाराबंकी से तनुज पुनिया पर एक बार फिर भरोसा
  • देवरिया सीट से कांग्रेस ने अखिलेश प्रताप सिंह को टिकट
  • बांसगांव से सदन प्रसाद पर पार्टी का भरोसा
  • वाराणसी से अजय राय को बनाया प्रत्याशी

उत्तराखंड में बची दो सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार

  • नैनीताल-उधमसिंहनगर से प्रकाश जोशी उम्मीदवार
  • हरिद्वार से वीरेंद्र रावत पर जताया भरोसा
  • कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों सीटों पर उतार चुकी है प्रत्याशी
  • असम की 1 सीट पर उम्मीदवार किया घोषित
  • लखीमपुर से उदय शंकर हजारिका को बनाया प्रत्याशी
Tags: #Congress fourth list 46 names#Congress gives ticket to Akhilesh#Deoria seatLok Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version