बिहार कृषि में डिजिटल क्रांति … अब किसान घर बैठे पाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ…नीतीश सरकार की नई पहल

Digital revolution in Bihar agriculture How farmers will get the benefits of government schemes sitting at home New initiative of Nitish government

बिहार कृषि में डिजिटल क्रांति … अब किसान घर बैठे पाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

पटना। बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नीतीश सरकार ने डिजिटल कृषि निदेशालय (Digital Agriculture Directorate) बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके शुरू होते ही किसान अपने मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए खेती से जुड़ी सेवाओं और योजनाओं का लाभ रियल टाइम में ले सकेंगे।

डिजिटल कृषि निदेशालय क्यों खास है?

किसानों तक वैज्ञानिक तकनीकें पहुंचाने का मकसद। मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, पौध संरक्षण में ड्रोन टेक्नोलॉजी, और फसल मौसम पूर्वानुमान जैसी जानकारियां तुरंत उपलब्ध होंगी। जनरल क्रॉप एस्टीमेशन सर्वे से फसलों का सटीक डेटा मिलेगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी रफ्तार। निदेशालय के जरिए मोबाइल एप और ई-गवर्नेंस टूल्स पर सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी। ई-ऑफिस प्रणाली से कृषि विभाग की कार्यप्रणाली तेज और पारदर्शी होगी। किसानों को लाभ पहुंचाने में देरी नहीं होगी, हर सुविधा समय पर मिलेगी।

आसान होगी फार्मर रजिस्ट्री

किसान घर बैठे मोबाइल से पंजीकरण कर पाएंगे। फार्मर रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। ई-डैशबोर्ड से योजनाओं की निगरानी और विभागीय समन्वय और बेहतर होगा।

खेती में तकनीकी बदलाव

राज्य सरकार का मानना है कि डिजिटल कृषि निदेशालय से बिहार की खेती में नया तकनीकी अध्याय शुरू होगा। पारदर्शिता बढ़ेगी। आंकड़े होंगे सटीक और भरोसेमंद। किसान सीधे अपने खेत से ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। बिहार की नीतीश कुमार सरकार का यह कदम किसानों को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। अब न किसानों का समय बर्बाद होगा और न ही योजनाओं तक पहुंचने में देरी। डिजिटल प्लेटफॉर्म से बिहार की खेती को नई रफ्तार और किसानों को नई ताकत मिलेगी।

Exit mobile version