Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

महंगे हैं ये प्रवचन, पं.धीरेन्द्र शास्त्री और पं.प्रदीप मिश्रा की कथा पर इतने करोड़ रुपये होते हैं खर्च

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2023
in धर्म, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Dhirendra Shastri and Pradeep Mishra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इन दिनों सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के प्रवचन आयोजकों को महंगे पड़ते हैं। मप्र में पंडित प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ये दो संत ऐसे हैं जिनकी कथा पर लाख दो लाख नहीं करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दिनों मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों पर धार्मिक रंग चढ़ रहा है। चर्चा हैकि चुनाव से पहले जनप्रतिनिधि अपनी धार्मिक इमेज बनाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में महज 6 महीने में ही 500 से अधिक कथाएं हो चुकी है और इन कथाओं में जमकर दान दिया गया।

कथावाचक सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री सबसे महंगे कथाकार हैं। इनकी एक कथा का खर्च एक से दो करोड़ रुपये तक है। दरअसल कोरोना के बाद लोगों का रुझान धर्म की तरफ तेजी से बढ़ा है। 2021 की तुलना में पिछले साल 2022 में 18 फीसदी अधिक कथाओं का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की संख्या में भी 25 फीसदी अधिक इजाफा हुआ और धार्मिक कथाओं पर जमकर पैसे दान में दिए गए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अकेले भोपाल संभाग में 500 कथाएं

अकेले भोपाल संभाग की बात करें तो पिछले 6 माह में 500 कथाओं के आयोजन हो चुके हैं। भोपाल में 20 कथा, अशोक नगर में 100, राजगढ़ में 150, गुना में 70, सीहोर में 80, रायसेन में 50 और विदिशा में 20 कथाओं का आयोजन किया गया। जिन पर जहां अशोक नगर में 30 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च किये गये तो वहीं राजगढ़ में 3.75 करोड़, गुना में 2.80 करोड़, सीहोर में 2 करोड़ खर्च किये गये। अशोकनगर में 19 से 25 सितंबर 2022 तक पं.प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन हुआ था। इस कथा के आयोजक सांसद केपी यादव थे। उन्होंने इस कथा पर 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च की। वहीं 24 से 30 नवंबर तक बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन हुआ। इसके आयोजक विधायक जजपाल सिंह जज्जी थे। धीरेन्द्र शास्त्री की कथा पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं राजधानी भोपाल में बीते दिनों आयोजित जया किशोरी जी की कथा पर 1 करोड़ की राशि खर्च की गई।

अप्रैल में विदिशा में कथा के दो आयोजन

विदिशा में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा होने जा रही है। 7 से 13 अप्रैल तक विदिशा में बायपास अहमदपुर मोड़ पर संगम बिहार कालोनी के पास कथा का आयोजन होना है। इसी तरह पंडित प्रदीप मिश्रा की भी विदिशा में कथा तय हुई। यहां बीजेपी नेता मुकेश टंडन और सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलकर कथा के लिए अनुरोध किया था। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

कथा के बहाने सियासी प्रवचन

कृषि मंत्री कमल पटले, मंत्री जल संसाधन विभाग के तुलसी सिलावट पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, काग्रेंस विधायक  तमाम दिग्गज विधायक मंत्रियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन और कथा करवा चुके हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल अपने क्षेत्र में 7 से 13 दिसंबर के बीच श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाया था। उन्होंने जय किशोरी को भी बुलाया था। पहली बार हरदा जिले में इतने बड़े कथा का आयोजन हुआ था। आखिरी दिन सामूहिक विवाह सम्मेलन का भी कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। इसी तरह गोपाल भार्गव ने अपने क्षेत्र रहली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया था। इसमें मध्य प्रदेश समेत देश भर से 34 धर्म गुरुओं को बुलाया गया था। 5 हजार महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई थी। उपहार भी दिए गए थे। यह कथा 5 से 12 दिसंबर तक चली थी। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में पहली बार बड़े स्तर पर भागवत कथा में कमल किशोर नागर को बुलाया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में यह कथा चर्चा का विषय बन गया था। कथा 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चली। अशोकनगर में विधायक जजपाल जज्जी ने भी कथा करवाई थी।

देखे वीडियों-

Post Views: 765
Tags: Bageshwar DhamDhirendra ShastridiscoursePandit Pradeep Mishrareligious image
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version