Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

देवकली की द्रौपदी! जो खुद को ही जुए में हार गई, पति लगा रहा थाने के चक्कर

DigitalDesk by DigitalDesk
December 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
देवकली की द्रौपदी! जो खुद को ही जुए में हार गई, पति लगा रहा थाने के चक्कर

Devkali's Draupadi loses herself in gambling

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लूडो की लत के चलते मकान मालिक से ही खुद को बाजी में हार गयी

महाभारत काल में जुए में पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया। जिसे वे हार गए थे। इसके बाद कोरवों ने द्रौपदी का चीर हरण किया। ये कहानी काफी आम है। लेकिन उत्तरप्रदेश के के प्रतापगढ़ से एक बड़ी ही अजीब घटना सामने आयी है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ये मामला प्रतापगढ़ नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवकली मोहल्ला का है। जहां रहने वाली एक विवाहिता जो लूडो खेलने की आदी है। उसने लूडो की लत के चलते अपने मकान मालिक से ही खुद को बाजी में हार गयी है। इस बात की जानकारी जयपुर और दिल्ली में मजूदरी कर रहे पति को पत्नी ने ही फोन पर दी और कहा वह खुद को लूडो में हार चुकी है। आकर लिखा पढ़ी कर लो। अब हमारे चक्कर में पड़ोगे तो काटकर फेंक दिए जाओगे।

दरअसल महिला का पति परदेश में मजदूरी करता है। जहां से उसे रुपए भेजता था। लेकिन पत्नी इन रुपयों से लूडो खेलती थी। कई बार वह बड़ी रकम लूडो में हार चुकी है। ऐसे में पैसे खत्म हुए तो महिला ने मकान मालिक के साथ लूडो खेलते हुए खुद को जुए में दांव पर लगा दिया। पैसे हारते हारते महिला लूडो में मकान मालिक के सामने खुद को हार गई। ऐसे में महिला अब मकान मालिक साथ रहने को मजबूर है। अब पति अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बताया जाता है कि इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़ित पति परदेश से लौटा। उसने सबसे पहले मकान मालिक से ही गुहार लगाई, लेकिन मकान मालिक का दिल नहीं पसीजा तो वह दर दर की ठोकरें खाने के बाद पुलिस चौकी पहुंचा। जहां मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। साथ ही अपना एक बयान सोशल मीडिया पर अपलोड किया जो कि अब वायरल हो गया।

पीड़ित पति का दावा है कि वह प्रतापगढ़ के देवकली में किराए के मकान में रहता था। 6 माह पहले रोजी रोटी के सिलसिले में वह राजस्थान के जयपुर चला गया था। जहां कमाई में से पेट काटकर पत्नी को पैसे भेजता रहा। पत्नी उन्हीं पैसों को अपने मकान मालिक के साथ जुए में उड़ाती रही। पैसे खत्म होने के बाद पत्नी ने खुद को भी दांव पर लगा दिया और खुद को हार गई।

दो बच्चों की मां है खुद को जुए में हारने वाली महिला

पीड़ित पति का कहना है मूलतः रामपुर बेल्हा का निवासी है। उसकी शादी अमेठी जनपद में हुई थी। पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं। उसने बताया कि लूडो में हारने के बाद पत्नी अब मकान मालिक के साथ ही रह रही है। उसने समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।

Post Views: 168
Tags: Draupadilost myself in the gameludo addictionmarried woman addicted to ludoPandavas
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version