Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सहस्त्रधारा, मालदेवता, टपकेश्वर और फन वैली में तबाही देहरादून में बादल फटा, कई इलाके जलमग्न, पुल टूटे और मंदिर परिसर मलबे में दबा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 16, 2025
in Uncategorized
0
Weather is changing again rain in UP 10th to 13th September
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सहस्त्रधारा, मालदेवता, टपकेश्वर और फन वैली में तबाही

देहरादून में बादल फटा, कई इलाके जलमग्न, पुल टूटे और मंदिर परिसर मलबे में दबा

Related posts

mp Government

अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान

March 7, 2026
weather in March 2026

7 मार्च का मौसम अपडेट: उत्तर भारत में गर्मी की आहट, पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी, दक्षिण में बारिश की संभावना

March 7, 2026

देहरादून और आसपास के इलाके इन दिनों प्राकृतिक आपदा की चपेट में हैं। सहस्त्रधारा से लेकर मालदेवता, टपकेश्वर और फन वैली तक बारिश ने कहर बरपा दिया है। कहीं पुल बह गए, कहीं नदियों का पानी हाईवे तक आ पहुंचा, तो कहीं मंदिरों के परिसर मलबे से भर गए। हालात इतने गंभीर हो गए कि प्रशासन को स्कूल बंद करने पड़े और राहत-बचाव टीमों को मोर्चा संभालना पड़ा।

सहस्त्रधारा में बादल फटने से मचा हाहाकार

सोमवार देर रात से जारी भारी बारिश ने देहरादून को बेहाल कर दिया। सुबह करीब पांच बजे सहस्त्रधारा में बादल फटने की घटना हुई। अचानक आए सैलाब में कई घर और दुकानें बह गईं। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में SDRF और NDRF की टीमें लगी हुई हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की खबर भी आई है, जबकि देहरादून से दो से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

मालदेवता और सौंग नदी का रौद्र रूप

मालदेवता इलाके में सौंग नदी ने पुल को बहा दिया। नदी का बहाव इतना तेज था कि आसपास के गांव और सड़कें जलमग्न हो गईं। प्रशासन ने एहतियातन देहरादून में पहली से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

फन वैली और ऋषिकेश में तबाही

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर फन वैली के पास पानी ने तबाही मचाई। सड़क पर गाड़ियां बहती नजर आईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
वहीं, ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी उफान पर है। नदी का पानी हाईवे तक पहुंच गया और कई गाड़ियां बह गईं। SDRF ने तीन लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

तपकेश्वर मंदिर में मलबा

देहरादून का प्रसिद्ध तपकेश्वर महादेव मंदिर भी इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया। मंदिर परिसर में 1 से 2 फीट तक मलबा जमा हो गया, जिससे पूजा-अर्चना प्रभावित हुई। श्रद्धालुओं को प्रशासन ने मंदिर क्षेत्र में जाने से रोका है।

आईटी पार्क और शहरी इलाके जलमग्न

आईटी पार्क क्षेत्र में बारिश का पानी दफ्तरों और बेसमेंट तक घुस गया। स्थानीय निवासी ऋतिक शर्मा ने बताया कि वह सुबह 5:30 बजे से पानी में फंसे हुए हैं। कई वाहन पूरी तरह डूब चुके हैं। शहर के अन्य हिस्सों में भी जलभराव से लोग बेहाल हैं।

प्रशासन और सरकार की निगरानी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और SDRF मौके पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं और खुद स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।”

400 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

अब तक प्रशासन और राहत एजेंसियों ने 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। हालांकि, कई जगहों पर सड़कें टूट जाने और पुल बह जाने से राहत-बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है।

भारी बारिश का असर जारी

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है। देहरादून के सहस्त्रधारा, मालदेवता, फन वैली और तपकेश्वर जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों पर हुई तबाही ने उत्तराखंड की नाजुक भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक आपदा की संवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। अभी राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन नुकसान का पूरा आकलन आने वाले दिनों में ही हो सकेगा। ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 357
Tags: #Bridges broken#Devastation in Fun Valley#Sahasradhara Maldevta Tapkeshwar#Several areas submerged due to cloudburst in Dehradun#Temple complex buried under debris
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version