Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग अपडेट:चारधाम यात्रा शुरु, पहले दिन खोले जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट,PSLV-C55 की लॉन्चिंग आज,राहुल लोकसभा सचिवालय को सौपेंगे बंगला

DigitalDesk by DigitalDesk
April 22, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देवभू​मि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा आज शनिवार 22 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू हो रही है। इससे पहले 21 अप्रैल तक करीब 16 लाख श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। सबसे पहले दोपहर गंगोत्री धाम के कपाट 12:35 बजे खोले जाएंगे। गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वहीं खरसाली से मां यमुना की डोली शनिवार को सुबह 8:25 बजे रवाना की गई। दोपहर 12.41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। बता दें इस बार उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों निर्धारित संख्या में दर्शन करने पर लगी रोक हटा दी है। हालांकि श्रद्धालुओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।

इसरो आज करेगा PSLV-C55 की लॉन्चिंग,सिंगापुर के सैटेलाइट टेलीओएस-2 और ल्यूमलाइट-4 धरती की निचली कक्षा में भेजे जाएंगे

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन शनिवार दोपहर 2:19 बजे PSLV-C55 रॉकेट लॉन्च करेगा। यह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के दो सैटेलाइट और ISRO के प्लेटफॉर्म POEM के साथ उड़ान भरेगा। दोनों सैटेलाइट धरती की निचली कक्षा में स्थापित किए जाएंगे। वहीं, POEM अंतरिक्ष के वैक्यूम (निर्वात) में कुछ टेस्टिंग करेगा। यह PSLV की 57वीं उड़ान है। बता दें POEM का पूरा नाम पीएसएलवी ऑरबिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल है। PSLV चार स्टेज वाला रॉकेट है। इसके तीन स्टेज तो समुद्र में गिर जाते हैं। आखिरी यानी चौथी स्टेज जिसे PS4 भी कहते हैं। सैटेलाइट को अपनी कक्षा में पहुंचाने के बाद अंतरिक्ष का कचरा भर रह जाता है। अब इसी के ऊपर प्रयोग करने के लिए POEM का इस्तेमाल किया जाएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राहुल गांधी लोकसभा सचिवालय को आज सौपेंगे सरकारी बंगला, मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अपना सरकारी बंगला लोकसभा सचिवालय को सौंप देंगे। पार्टी सूत्र बताते हैं कि उन्होंने शुक्रवार को बंगले से सारा सामान खाली कर दिया है। अब वे मां सोनिया गांधी के साथ उनके घर पर रह रहे हैं। बता दें राहुल गांधी पहली बार अमेठी से 2004 में सांसद चुने गए थे। तब से वे तुगलक रोड लेन स्थित इसी सरकारी बंगले में रह रहे थे।

मॉडल्स बनाने के नाम पर भोजपुरी एक्ट्रेस करा रही थी देह व्यापार,पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक मॉडल की फीस 50 से 80 हजार रुपए

मुंबई पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस कई लड़कियों को मॉडल्स बनाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल देती थी। बता दें मायानगरी मुंबई दूर से जितनी चमक-दमक और ग्लैमर से भरी है, लेकिन नजदीक से इसकी असलियत होश उड़ा देने वाली है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें मॉडल्स बनाने के नाम पर सुंदर लड़कियों को झांसे में लेकर देह व्यापार में धकेल दिया गया। इस तरह के एक मामले में मुंबई पुलिस ने छापेमारी के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में दलाल के तौर पर काम कर रही थी।

Post Views: 269
Tags: Bhojpuri actressChardham YatraISROlaunching todaymodelsprostitutionPSLV-C55Rahul will hand over bungalow
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version