नई दिल्ली। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पूरे उत्तर भारत सहित उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में अगले 48 घंटे तक बेहद घना कोहरा रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बेहद घना कोहरा छाया रह सकता है। कोहरे की यह स्थिति अगले 5 दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने एडवायजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
एडवायजरी में बताया गया है कि पहले दिन उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडीशा के कुछ तटीय इलाकों में भी घना कोहरा छाएगा। दूसरे दिन, उत्तर-पूर्वी राजस्थान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडीशा के तटीय इलाकों, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाएगा। एएनआई ने अपने ट्वीट में पूरा मैप शेयर किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1607373653427261440?s=20&t=BJ7gC8F2n1izxDB-DrR5_g
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
घने कोहरे की वजह से बिजली भी जा सकती है। इससे आंखों में भी परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि यात्रा करते समय विमान, ट्रेन और बसों का टाइम पता करने के बाद ही घर से निकलें। गाड़ी चलाते वक्त फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।





