अब लैपटॉप कंपनी डेल करेगी कर्मचारियों की छंटनी,इतने कर्मचारी होंगे कंपनी से बाहर!

Dell will lay off

Dell Layoffs:छंटनी का साया आईटी सेक्टर पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है और अब एक और दिग्गज कंपनी के एंप्लाइज को परेशान करने वाली खबर आ गई है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक डेल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों के ऊपर छंटनी की तलवार लटक रही है। डेल अपनी कुल वैश्निक क्षमता यानी ग्लोबल वर्कफोर्स का 5 फीसदी हिस्सा कम करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक डेल टेक्नोलॉजीज 6650 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है जो इसके ग्लोबल वर्कफोर्स का 5 फीसदी हिस्सा होगी।

बता दें डेल कंपनी लैपटॉप बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से डेल पहली कंपनी है, ​जो इस साल कर्मचारियों की छंटनी करेगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक को-चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी जेफ क्लार्क ने कहा कि कंपनी बाजार की स्थितियों पर निर्भर है। भविष्य में कंपनी अपने वर्कफोर्स को घटा सकती है।

2020 में भी की थी कंपनी ने छंटनी की घोषणा

बता दें इससे पहले कंपनी ने कोविड महामारी के दौरान 2020 में छंटनी की घोषणा की थी। वहीं नंवबंर में एचपी ने ऐलान किया था कि पर्सनल कंप्यूटरों की मांग घट रही है। इस कारण वह अगले तीन वर्षों में 6 हजार लोगों को नौकरी से निकालेगा।

कई कंपनियों ने भी की छंटनी

लैपटॉप कंपनी डेल से पहले Cisco Systems Inc के साथ इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉरपोरेशन भी 4 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है।। कंसल्टिंग फर्म चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस इंक के अनुसार, टेक्नोलॉजी सेक्टर ने 2022 में 97 हजार 171 नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है, जो 2021 की तुलना में 649 प्रतिशत ज्यादा है। बता दें कि अभी हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। वहीं दिग्गज कंपनी गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बारे में बता चुकी है। इसके अलावा, अमेजन ने 18000 और मेटा ने भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के छंटनी के बारे में जानकारी दी है।

Exit mobile version