Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली सेवा बिल,NDA के साथ आ सकते हैं ये दो दल,बढ़ सकती है I.N.D.I.A की परेशानी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 2, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Opposition Alliance INDIA
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश होने के बाद से ही यह संकेत मिलने लगे हैं जिससे एनडीए की बांछे खिल गई है तो वहीं यह संकेत नए नए बने विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं। दरअसल सोमवार को जब लोकसभा में गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय की ओर से दिल्ली सेवा बिल पेश किया गया तभी इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि दोनों ही सदनों में बिल आसानी से पास हो जाएगा। क्योंकि एनडीए को दूसरे दलों का साथ मिलने की उम्मीद है। बता दें इससे विधेयक को लेकर आम आदमी पार्टी ही नहीं पूरे विपक्ष को भी झटका लगा है।

  • विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए अच्छे आसार नहीं
  • दोनों सदनों में पास होगा दिल्ली सेवा बिल
  • बीजेडी और वायएसआर का मिल एनडीए को साथ
  • आम आदमी पार्टी ही नहीं पूरे विपक्ष को लगा झटका

दरअसल बिल पेश होने के बाद बीजू जनता दल बीजेडी ने संकेत दिये हैं कि पार्टी ना केवल इस विधेयक पर केन्द्र सरकार का साथ देगी बल्कि कांग्रेस की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भी केन्द्र सरकार का ही साथ देगी। इस कवायद से विपक्षी दल संसद में भी कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। अब 2024 के चुनाव को लेकर भी बड़े संकेत मिलने लगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि नवीन पटनायक 2024 में भी बीजेपी के साथ दिखाई दें। इसके साथ ही जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस ने भी पहले ही केन्द्र सरकार का साथ देने की बात कह चुकी है। लिहाजा यह बिल लोकसभा ही नहीं राज्यसभा में भी आसानी से पारित हो जाएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

BJD और YSR सांसदों को मिला साथ

इधर ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजेडी के राज्यसभा में 9 सांसद हैं, वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा में भी 9 सदस्य हैं। इनका सरकार को समर्थन मिलता है कि राज्यसभा में बहुमत के साथ कोई भी विधेयक पास कराए जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं दिल्ली विधेयक का भी रास्ता भी साफ हो गया।। बताया जाता है कि मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्षी टीम ने मणिपुर की घटना को लेकर हंगामा कर सरकार को घेरने का काम किया अब मांग की जा रही है कि पीएम सदन में मौजूद रहकर इसका जवाब दें। कांग्रेस की ओर से लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सरकार को परेशानी में डालने कीकोशिश की गई लेकिन सरकार पूरी तरह सेनिश्चित हैं। वैसे भी लोकसभा में बीजेपी अकेले ही बहुमत में है, उसके बाद सहयोगी दलों के सदस्यों की संख्या इंडिया को बहुत पीछे छोड़ चुकी है। अविश्वास प्रस्ताव पर 8 से 10 अगस्त तक चर्चा होने के बाद 10 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी जवाब दे सकते हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारी

एनडीए में शामिल दलों में नवीन पटनायक और जगनमोहन रेड्डी की पार्टी का नाम शामिल नहीं है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि 2024 में ये दल एनडीए के साथ खड़े हो सकते हैं। जिसे 2024 को लेकर बड़ा इशारा माना जा रहा है। अगर इन दोनों पार्टियों का समर्थन मिलने पर बीजेपी को दक्षिण भारत में भी लाभ मिलने की संभावना है। इंडिया गठबंधन की तरफ से कहा जा रहा था कि कोई भी पार्टी एनडीए या बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहती। हालांकि अब यह दावा कमजोर नजर आ रहा है। बेंगलुरु में विपक्ष की अहम बैठक के बाद एनडीए ने भी दिल्ली में बैठक कर शक्ति प्रदर्शन किया था।

Post Views: 158
Tags: BJDDelhi Service BillNDAOpposition Alliance INDIAYSR
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version