Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

गिरफ्त में आया हाथरस कांड का मुख्य सेवादार और मुख्य आरोपी देव प्रकाश जो निकला मनरेगा का असिस्टेंट टेक्नीशियन…जाने कौन है देव प्रकाश?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 6, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Delhi Police arrested the main accused of Hathras incident Dev Prakash Madhukar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दरअसल देव प्रकाश ही वो शख्स था, जिसने हाथरस में सत्संग का आयोजन कराया था। उसने ही सिंकदराराऊ एसडीएम से कार्यक्रम की अनुमति हासिल की थी। बता दें देव प्रकाश मधुकर वैसे तो मूलरूप से एटा जिले का रहने वाला है, लेकिन पिछले करीब दस से वह सिंकदराराऊ में ही रह रहा था।

हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाया की जिंदगी के पन्ने पलटने पर चला है कि कभी वह मनरेगा में नौकरी किया करता था और पिछले दस साल से भोले बाबा का मुख्य सेवादार का काम कर रहा था। आखिर कौन है देव प्रकाश मधुकर, जिस पर यूपी एसटीएफ और पुलिस ने हाथरस कांड के बाद घोषित किया था 1 लाख रुपये का ईनाम। हादसे के बाद से ही भोले बाबा उर्फ नारायण साकर हरि भी फरार चल रहा है। हालांकि उत्तरप्रदेश पुलिस ने हादसे के बाद से अब तक कभी भी बाबा के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • हाथरस कांड का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • मुख्य आरोपी देव प्रकाश को किया गिरफ्तार
  • देव प्रकाश पर था 1 लाख का इनाम घोषित
  • दिल्ली पुलिस ने आरोपी को यूपी STF को सौंपा
  • देव प्रकाश सतसंग का मुख्य आयोजक
  • सरेंडर के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी है देव प्रकाश मधुकर
  • हाथरस भगदड़ कांड को लेकर बोले सूरज पाल
  • कहा- 2 जुलाई की घटना से हम दुखी हैं

उत्तर प्रदेश का हाथरस कभी प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार काका हाथरसी के नाम से पहचाना जाता था लेकिन अब हाथरस की पहचान सत्संग और भगदड़ कांड से हो रही है। हाथरस जिले के फुलरई मुगलगढ़ी गांव में 2 जुलाई को सत्संग का आयोजन किया गया था। जिसमें नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा ने प्रवचन दिये और सत्संग के बाद जाते समय लोग उनकी चरण रज लेने दौड़ पड़े। बाबा के सेवादारों से भीड़ से धक्कामुक्की की और बाबा के लिए रास्ता बनाया, इसके बाद तो मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई।

इस भगदड़ का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर है। हादसे के बाद पुलिस ने देव प्रकाश को ही मुख्य आरोपी बनाया था। मुख्य आरोपी देवप्रकाश ने ही पूरे सत्संग आयोजन की कमान अपने हाथ में संभाली हुई थी। जिसे दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर भोले बाबा पक्ष के वकील का कहना है, देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार नहीं किया है बल्कि दावा है कि उसने पुलिस के सामने आत्मसर्मपण किया है। बता दें भगदड़ कांड के बाद से ही देव प्रकाश फरार चल रहा था। पुलिस ने आधा दर्जन सेवादारों को गिरफ्तार किया लेकर मुख्य आरोपी को पकड़ नहीं सकी, उसकी गिरफ्तार के लिये आखिरकार पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

देव प्रकाश ने ही ली थी SDM से आयोजन की परमिशन

भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि का खास सेवादार देव प्रकाश मधुकर ही है। जिसने सिकंदराराऊ एसडीएम से फुलरई मुगलगढ़ी में सत्संग की परमिशन ली थी। परमिशन के लिए दिये गये आवेदन में 80 हजार लोगों के पहुंचने की बात कही गयी थी, लेकिन भीड़ बढ़ती गई और कार्यक्रम में ढाई लाख के करीब लोग जमा हो गये। इतनी भीड़ देख भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि भी गदगद हो गया और उसने ने देव प्रकाश को इसका इंतजाम करने और मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी भी दी हुई थी। इसके चलते हादसे के बाद से देव प्रकाश पुलिस की रडार पर था।

मजरा सलेमपुर से 10 साल पहले आया था सिकंदराराऊ

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ स्थित मोहल्ला दमदपुरा नई कॉलोनी में देव प्रकाश का ठीकाना है। हालांकि मूल रूप से वह मजरा सलेमपुर का रहने वाला है जो एटा जिले में स्थित अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेमपुर गादरी में आता है। मजरा सलेमपुर गांव में आज भी देव प्रकाश की पैतृक संपत्ति है। वहां पर देव प्रकाश के माता-पिता और दूसर सगे संबं​धी रहते हैं। देव प्रकाश दस साल पहले 2014 में अपना पैतृक गांव मजरा सलेमपुर को छोड़कर सिकंदराराऊ में आकर रहने लगा था।

मनरेगा में किया असिस्टेंट टेक्नीशियन का काम

एटा जिले में देव प्रकाश मनरेगा में असिस्टेंट टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। वह पिछले कई साल से नारायण साकार हरि के सत्संगों में शामिल हो रहा था। सत्संग से जुड़ा था। करीब दस साल पहले सिकंदराराऊ आने के बाद उसकी रूचि भोले बाबा उर्फ नारायण साकर हरि में और ज्यादा बढ़ गई थी। देव प्रकाश भोले बाबा की मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति का सदस्य बन गया और सत्संग के कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने लगा। भोले बाबा ने उसकी लगन और सत्संग के प्रति निष्ठा को देखते हुए देव प्रकाश को मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

Post Views: 253
Tags: #arrested the main accused of Hathras incident#Dev Prakash MadhukarDelhi Police
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version