Delhi Congress Nanya Yatra: दिल्ली सरकार के विकास की खुल रही पोल- न्याय यात्रा का दिख रहा असर

Delhi News Delhi Congress Nanya yatra

Delhi Congress Nanya yatra

Delhi Congress Nanya yatra

 

दिल्ली कांग्रेस का न्याय यात्रा जारी है। न्याय यात्रा अब तक 58 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर चुकी है। दिल्ला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की अगुवाई में निकल रही इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन और प्यार मिल रहा है। यात्रा का हर बस्ती और विधानसभा क्षेत्र में गर्मजोशी से स्वागत हो रहा है। कांग्रेस अपनी यात्रा में हर रोज केजरीवाल सरकार की नाकामी को याद दिला रही है। साथ ही कांग्रेस बीजेपी को भी घेरने से नहीं चूक रही।

शकूर बस्ती में पहुंची है न्याय यात्रा

आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को यात्रा का 29 वां दिन था. इस दिन यात्रा मंगोलपुरी विधानसभा का शकूर बस्ती पंहुची।

यात्रा के दौरान देवेंद्र यादव ने भी स्थानीय लोगों से मिलकर उनका हाल जाना.यात्रा के पूरे रास्ते में देवेंद्र यादव ने जनता से बातचीत की और आम जनता ने भी अपनी समस्या कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव से साझा की.

 दिल्ली के विकास के दावों को झूठा बताया यादव ने

देवेंद्र यादव ने मंच से दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला । यादव ने केजरीवाल सरकार के विकास कामों की पोल खोल दी।  आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर देवेन्द्र यादव ने जमकर हमला बोला। यादव ने कहा कि विकास का केजरीवाल मॉडल सिवाए भ्रष्टाचार के और कुछ नहीं है। दिल्ली सरकार भी इन बातों से बेपरवाह होकर अपने स्वार्थ सिद्धि में लगी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ना तो सड़कों को बना पा रही है न ही दिल्ली की बस्तियों में साफ सफाई का ध्यान रख पा रही है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तो अपने चरम पर है ही. कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पर न तो केंद्र सरकार का ध्यान है न ही दिल्ली सरकार का।

न्याय यात्रा का कांग्रेस को मिलेगा फायदा 2025 में होगी कांग्रेस के वापसी

देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता ने भरपूर प्यार दिया था। वही प्यार और समर्थन हमारी न्याय यात्रा को मिल रहा है। जनता उसी तरह वैसे  ही जोश में है। देवेन्द्र यादव ने दावा किया कि हर हाल में 2025 में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली की कमान संभालेगी.

Exit mobile version