Delhi Murder Case Update : गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए खरीदा आरा और नया फ्रिज, जंगल में रोज 2 बजे रात जाता था आफताब

love jihad delhi murder xase

श्रद्धा और आफताब।

दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस में हर पल चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस खौफनाक हत्याकांड की अब ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर लव जिहाद को लेकर भी डिबेट छेड़ दी है। वहीं लोग ये सोचकर हैरान हैं कि आखिर इतनी भयानक सनक किसी को कैसे सवार हो सकती है। इस मामले के आरोपी आफताब ने हत्या के लिए जो तैयारियां की वो रूह कंपा देने वाली हैं।

मर्डर के लिए आरा, अगरबत्ती और फ्रिज

बता दें कि तकरीबन 6 महीने पहले दिल्ली के रहने वाले आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा का बेरहमी से कत्ल कर उसके 35 टुकड़े कर दिए थे। पुलिस ने इस मामले में आगे जो कहानी बताई वो बेहद खौफनाक है। आफताब ने इस मर्डर के लिए इस मर्डर के लिए सबसे पहले एक आरी खरीदी, जिससे उसने अपनी प्रेमिका काे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा।
shraddha aftab
श्रद्धा और आफताब।

इस लिए खरीदा था नया फ्रिज

शरीर के छोटे-छोटे टुकड़ों को उसने दिल्ली में अलग-अलग जगह फेंकने की प्लानिंग की थी। वह जंगल और सुनसान में ये करना चाहता था। शरीर के टुकड़े काफी थे इसके लिए उसने एक नया फ्रिज भी खरीद लिया था। 300 लीटर के इस फ्रिज में उसने अपनी प्रेमिका के शरीर के टुकड़े जमा दिए और रोज कुछ टुकड़ों को जंगल में फेंकने जाया करता था। तकरीबन 18 दिनों तक आफताब ने रात दो बजे जंगल व सुनसान में जाकर शरीर क टुकड़े फेंके।

खरीदा था अगरबत्तियों का ढेर

उसने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि शव की बदबू छिपाने के लिए वह रोज ढेर सारी अगरबत्ती भी जलाता था। आफताब ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने श्रद्धा मदान की हत्या कर उसके हाथ व पैर के तीन-तीन टुकड़े करके फ्रिज में रखे थे और रोज बैग में रखकर फेंकने जाता था। इस सनसनीखेज कहानी को सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए।

रिश्ते से नाखुश थे माता-पिता

बता दें कि श्रद्धा मदान मुंबई के मलाड की रहने वाली थी जो दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉलसेंटर में काम करती थी। आफताब और उसकी मुलाकात इसी कॉलसेंटर में हुई थी। 2019 के बाद दोनों लिव इन में रहने लगे थे। मई 2022 में झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। श्रद्धा के लापता होने पर उसके माता-पिता ने दिल्ली में उसके घर के करीब थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ।
अन्य मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Exit mobile version