Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

बीत गए, दिन पर दिन बीत गए, अब तक दिल्ली नगर निगम नहीं कर सका अपने मेयर का चुनाव

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2023
in राजनीति, स्पेशल
0
Delhi Municipal Corporation Mayor Election:एमसीडी मेयर चुनाव, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 3 फरवरी को

MCD mayor election hearing in Supreme Court now on February 3

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Delhi MCD Mayor: दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव एक अनसुलझी गाथा में बदलता जा रहा है। सदन अपने महापौर को चुनने में एक महीने में तीसरी बार भी नाकाम रहा। सोमवार यानी 6 फरवरी को एक बार फिर सदन में गहमागमी हुई और चुनाव चल गया। मेयर चुनाव में मनोनीत पार्षद यानी एल्डरमैन को वोट देने की अनुमति देने के फैसले को लेकर सदन में हंगामा हुआ। अब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सुप्रीम कोर्ट का रुक करेगी।

  • AAP ने बीजेपी पर इस चुनाव प्रक्रिया को रोकने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि वह अदालत की निगरानी में यह चुनाव कराने का अनुरोध करेगी
  • दिल्ली विधानसभा में छह जनवरी से अभूतपूर्व घटनाक्रम देखने को मिला है
  • तब नगर निगम चुनाव के बाद पहली बार इसकी बैठक आहूत की गई थी, लेकिन बीजेपी और आप सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था
  • पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा बीजेपी की पार्षद भी हैं और उनकी ओर से तीसरी बैठक भी स्थगित किए जाने के बाद, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया.

पार्टियों की सर-फुटव्वल में मेयर का चुनाव टला

AAP का आरपो है कि 6 फरवरी को महापौर का चुनाव नहीं हो सका, क्योंकि बीजेपी लोकतंत्र और भारत के संविधान का गला घोंट रही है। वहीं बीजेपी का आरोप है कि AAP इस चुनाव में बाधा डालने के लिए कोई न कोई बहाने के साथ आती है। पहले जानते हैं कि सोमवार यानी 6 फरवरी को हुआ क्या था?

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
  • आधे घंटे की देरी के बाद सदन की बैठक करीब साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई
  • पीठासीन अधिकारी ने घोषणा की कि एल्डरमैन को महापौर, उपमहापौर के पदों और नगर निगम की स्थाई समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव में वोट देने की अनुमति दी जाएगी
  • सत्या शर्मा ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम बनाम अनिका मल्होत्रा और अन्य मामले में हाईकोर्ट के 2016 के फैसले का इस मामले में संदर्भ दिया
  • घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी के नेता मुकेश गोयल अपनी सीट से खड़े हो गए और कहा कि एल्डरमैन वोट नहीं दे सकते और उनके साथ ही उनकी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया
  • इसके साथ ही सत्या शर्मा को एक दस्तावेज सौंपने के लिए सदन में पीठासीन अधिकारी के आसन के करीब पहुंच गए
  • विरोध तेज होने के बाद बीजेपी पार्षदों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी

आप के दो पार्षदों पर भी हंगामा हुआ

हंगामा इसलिए भी हुआ, क्योंकि पीठासीन अधिकारी ने AAP विधायक अखिलेश त्रिपाठी और संजीव झा को वोट देने की अनुमति नहीं देने की बात कही, क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इस पर उनकी पार्टी के पार्षदों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बीजेपी पार्षदों ने दोनों को सदन से निकालने की मांग की। शोर-गुल बढ़ने के बाद पीठासीन अधिकारी ने घोषणा की कि सदन को अगली तारीख तक के लिए स्थगित किया जाता है।

वहीं, AAP के सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीठासीन अधिकारी बीजेपी के निर्देश पर काम कर रही हैं और साजिश रची गयी है, ताकि चुनाव न हों।

  • आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बीजेपी की आलोचना की और कहा कि वे दिल्ली के मेयर पद का चुनाव समयबद्ध तरीके से और अदालत की निगरानी में कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
  • संजय सिंह ने कहा कि वे अब कोर्ट में एल्डरमैन के वोट सहित सभी विषय उठाएंगे
  • मुकेश गोयल गोयल ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी दिल्ली नगर निगम अधिनियम का उल्लंघन कर रही हैं

इससे पहले दो बार कोशिश नाकाम

बता दें कि 6 जनवरी के बाद दिल्ली विधानसभा की दूसरी बैठक 24 जनवरी को भी हुई, लेकिन नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद फिर स्थगित कर दी गई थी। मेयर का चुनाव तब भी नहीं हो सका। सदन की बैठक एक बार फिर स्थगित होने के बाद बीजेपी नेताओं ने इस गतिरोध के लिए AAP को जिम्मेदार ठहराया।

वैसे, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने महापौर के चुनाव को बाधित करने के लिए अपने पार्षदों को पिछली बार जैसा हंगामा करने का निर्देश दिया है, AAP विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि बीजेपी ने जान बूझकर कार्यवाही में खलल डाला, ताकि सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाए। वहीं, बीजेपी की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह आम आदमी पार्टी ही है, जिसने अपने पार्षदों को ऐसा करने के लिए कहा है।

आगे की राह

सवाल यह है कि दिल्ली को कब तक अगला मेयर मिल पाएगा? फिलहाल बीजेपी और AAP में से कोई भी अपनी स्थिति में बदलवा को तैयार नहीं है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने मामला स्वीकार कर लिया तो फिर गेंद उनके पाले में होगी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक फिर चुनाव नहीं हो पाएगा। अगर सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला खुद सलटाने को कहा तो दोनों पार्टियों को मिल-बैठकर इसका समाधान खोजना पड़ेगा। तबतक दिल्ली महापौर विहीन रहेगी।

Post Views: 194
Tags: AAPBJPDeputy CM Manish SisodiaelectionkejriwalmayorMCD
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version