नई दिल्ली। दिल्ली के बाहरी इलाके में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में चूर पांच युवक अपनी बलेनो कार से युवती को करीबन 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित युवती एक कार्यक्रम में ड्यूटी कर स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। पीड़िता के शव की हालत ऐसी हो गयी थी कि उस पर एक भी कपड़ा नहीं बचा था।
युवती की लाश देखने लायक नहीं ती
ये सड़क दुर्घटना उस समय हुई है, जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस सड़क पर थी। वारदात के दौरान युवती कार में फंसी रही, लेकिन उसकी चीख-चिल्लाहट पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, किसी ने उसकी मदद नहीं की। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से कुचल गए थे।
नशे में चूर थे 5 गिरफ्तार आरोपी
युवती के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही थी, तभी 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवकों का कहना है कि वे शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इस घटना पर कड़ी टिप्पणी की है।





