नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
- पुलिस ने बताया कि देर रात करीब 12 बजकर पांच मिनट पर धमकी संबंधी फोन आया
- पुलिस के मुताबिक मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है
- आरोपी का नाम जय प्रकाश है
- दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कल सोमवार की रात 12:05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी
- कॉल के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी पड़ताल की और आरोपी को कुछ ही समय में दबोच लिया गया
- आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है और इसके मद्देनजर उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया
मुंबई के भाजपा अध्यक्ष को भी मिली है धमकी
वहीं, शुक्रवार यानी 26 जनवरी को बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार को भी पत्र के जरिये जान से मारने की धमकी मिली थी। यह चिट्ठी उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित शेलार के दफ्तर को मिला था। पुलिस ने बताया कि अभद्र और अमर्यादित भाषा में लिखे इस पत्र को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजा।
पुलिस पत्र में बीजेपी विधायक को शांत रहने और ज्यादा नहीं बोलने के लिए कहा गया है। वहीं, ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को खामियाजा भुगतने की धमकी दी गई।





