सर्दियों का मौसम आते ही महिलाएं सबसे पहले अपने वार्डरोब को अपडेट करने की सोचती हैं। खासकर स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली वूलेन कपड़ों की तलाश में दिल्ली की मार्केटें बेहद खास जगह साबित होती हैं। यहां स्वेटर, हुडी, कोट, शॉल से लेकर विंटर फुटवियर तक सबकुछ बेहद सस्ते और ट्रेंडी दामों पर मिल जाता है। अगर आप नए ऊनी कपड़ों की शॉपिंग प्लान कर रही हैं, तो दिल्ली के कुछ मशहूर बाजार आपके लिए स्वर्ग से कम नहीं। आइए जानते हैं कहां मिलेगी सबसे बढ़िया और पॉकेट-फ्रेंडली शॉपिंग।
सरोजिनी नगर – सस्ते का बादशाह, स्टाइल का ठिकाना
दिल्ली में वूलेन कपड़ों की बात हो और सरोजिनी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यहां 100–300 रुपये की रेंज में शानदार स्वेटर्स, हुडीज, ओवरकोट और वूलेन टॉप मिल जाते हैं। स्टाइलिश जैकेट, ओवरसाइज़्ड कोट और ट्रेंडी शॉल यहां का सबसे ज्यादा बिकने वाला सेगमेंट है। कम बजट में हाई-फैशन चाहिए तो सरोजिनी सबसे बेस्ट विकल्प है।
पालिका बाजार, कनॉट प्लेस – सर्दियों में स्टाइल का अंडरग्राउंड हब
सीपी के अंदर स्थित पालिका बाजार में महिलाओं के लिए 500 रुपये से शुरू होने वाले विंटर वियर की शानदार रेंज मिली जाती है। यहां हुडी, लेदर जैकेट, वूलेन श्रग और क्वालिटी थर्मल्स बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध हैं। ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के लुक के लिए यहां काफी विकल्प हैं, वह भी दमदार स्टाइल में।
जनपथ बाजार – ट्रेंडी डिजाइन, दमदार क्वालिटी
जनपथ हमेशा से लड़कियों की पसंदीदा जगह रहा है। यहां 300–400 की रेंज में स्टाइलिश वूलेन टॉप, कोट, जैकेट और कार्दिगन मिल जाते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा है (1000–1500), तो आप कई शानदार पीस एक ही बार में खरीद सकती हैं। डिजाइन और वेरायटी के मामले में यह मार्केट हर बार दिल जीत लेता है।
लाजपत नगर बाजार – फैशन और क्वालिटी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
लाजपत नगर का विंटर कलेक्शन बेहद लोकप्रिय है। यहां गर्म सूट, वूलेन कुर्ती, थर्मल, शॉल, कार्डिगन और शानदार स्वेटर बहुत ही वाजिब कीमतों पर मिलते हैं। इसके अलावा, फैशनेबल विंटर बूट्स के लिए यह मार्केट महिलाओं की पहली पसंद है। स्टाइल और क्वालिटी दोनों चाहिए तो लाजपत नगर ज़रूर जाएं।