देश की राजधानी दिल्ली में BJP की सरकार बनने के बाद आज सोमवार को दिल्ली विधानसभा का सत्र आहूत किया गया। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और डिप्टी सीए प्रवेश वर्मा को विधायकी की शपथ दिलाई।
- दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र
- प्रोटेम स्पीकर का किया चुनाव
- भाजपा विधायक अरविंद सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर
- प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई विधायकों को शपथ
- AAP के विधायक ने ली संस्कृत में शपथ
यह सत्र इस बार कई मायनों में अलग है। सत्र में इस बार आम आदमी पार्टी विधानसभा में विपक्षी तेवर दिखाए। इस बीच दिल्ली विधानसभा का नया सत्र शुरू किया गया। राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बनने के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र है।
विधानसभा का यह सत्र इसलिए भी खास है कि क्योंकि पूरे एक दशक तक दिल्ली की सत्ता में काबिज रहने के बाद आम आदमी पार्टी को विपक्ष में बैठ देखा गया। बता दें कि आम आदमी पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी होंगी।
AAP विधायक ने पहनी मिथिला की पारंपरिक ड्रेस
आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा सत्र के पहले दिन अलग रुप में नजर आए। उनहोंने संस्कृत में विधायकी की शपथ ग्रहण की। विधानसभा के पहले सत्र के लिए आप विधायक संजीव मिथिला का पारंपरिक ड्रेस पहनकर आना चर्चा में रहा।
सबसे पहले रेखा गुप्ता ने विधायकी की शपथ ली
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रोटेम स्पीकर का चुनाव किया गया। इस पर पर बीजेपी के विधायक अरविंद सिंह लवली चुने गये और उन्होंने विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा की सदस्य के रूप में शपथ ली।