Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी MP वाले इस फॉर्मूले से जीतेगी देश का दिल? प्रत्याशियों के नाम का जल्द होगा ऐलान

DigitalDesk by DigitalDesk
January 4, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Delhi Assembly elections BJP Madhya Pradesh formula senior leaders will also contest elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

साल 2025 साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है। खासकर भाजपा में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। भाजपा की ओर से सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों को लेकर मंथन लगभग पूरा कर लिया गया है। अब केंद्रीय नेतृत्व के साथ अनौपचारिक बैठक के दौरान इन नामों पर विचार किया जाएगा। विचार मंथन के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले माह फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना जताई जा रही है।

  • फरवरी में हो सकते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी
  • भाजपा में बढ़ती जा रही गहमागहमी
  • सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों को लेकर मंथन
  • केंद्रीय नेतृत्व के साथ होगी अनौपचारिक बैठक
  • बैठक के दौरान नामों पर होगा विचार मंथन
  • केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फाइनल होंगे नाम

बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में मिली बड़ी जीत और झारखंड विधानसभा चुनाव के झटके के बाद बीजेपी नेतृत्व ने अपनी चुनावी रणनीति को लेकर अंदरूनी तौर पर भी काफी विचार-विमर्श किया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि जहां वे सीधे जनता तक अपना जुड़ाव कायम करने में सफल रही है। वहां उसे चुनाव में जीत मिली है। वहीं जहां इस मामले में पार्टी कमजोर हुई, उसे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मैदान में उतारेंगे पार्टी के बड़े नेता

बीजेपी से जुड़े सूत्रों की माने तो पार्टी मध्य प्रदेश की तर्ज पर दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी अपने अधिकांश बड़े नेताओं को चुनाव के मैदान में उतार सकती है। जिनमें लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी से टिकट ने मिलने पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भी शामिल हैं। वहीं पूर्व और मौजूदा पार्षदों की ओर से एक बड़ी दावेदारी की जा रही है, लेकिन इन पूर्व और मौजूदा पार्षदों की छवि को देखते हुए ही टिकट दिए जाने का फैसला किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से कुछ एजेंसियों के जरिए भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर फीडबैक लिया है।

टिकट उसे जिसका जनता से जुड़ाव

बीजेपी के एक प्रमुख नेता का कहना है कि जनता से जुड़ाव का केवल अर्थ महज यह नहीं है कि हम हर व्यक्ति से प्रत्यक्ष मिलें। बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि उस व्यक्ति को यह लगना भी चाहिए कि बीजेपी की सत्ता में ही उसकी बेहतरी होगी। अगर अन्य दल आएं तो उसके लिए दिक्कतें बढ़ेंगी। यह काम मानस परिवर्तन अर्थात तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर व्यक्ति की मानसिकता में बदलाव लाने का है। ऐसे में चुनावी मैदान में साफ-सुथरे, सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को साधते हुए ही इस बार उम्मीदवार उतारने से जीतने की संभावना बढ़ जाती है।

Post Views: 479
Tags: #BJP Madhya Pradesh formula#BJP senior leaders#Delhi Assembly elections 20025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version