Delhi Assembly Elections: जानें AAP के ये 8 विधायक BJP में क्यों हुए शामिल…टीम केजरीवाल के लिए कितना बड़ा झटका है…

 

जानें AAP के ये 8 विधायक भाजपा में क्यों हुए शामिल…टीम केजरीवाल के लिए कितना बड़ा झटका है..

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी AAP को बड़ा झटका लगा है। पार्टी छोड़ने वाले सभी आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। शनिवार को सभी ने भाजपा जॉइन कर ली। बता दें शुक्रवार को इन विधायकों ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और भ्रष्टाचार को पार्टी से अपने इस्तीफे की वजह बताया था। बता दें दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, जबकि 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा।

चुनाव में टिकट नहीं मिलने थे नाराज

भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर छोड़ी पार्टी 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता 

बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले इन विधायकों का भाजपा में शामिल होना AAP के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। विधायकों के इस्तीफे से पार्टी को मिलने वाले वोट पर इसका असर पड़ सकता है।

AAP से विधायक ऋतुराज झा ने इन विधायकों को लालच देने का आरोप भाजपा पर लगाया था। झा ने कहा था कि उन्हें भी पार्टी छोड़ने के लिए लालच दिया गया था, हालांकि वे आखिरी दम तक AAP में रहेंगे।

बता दें AAP ने कुल 5 लिस्ट में 70 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसमें 26 मौजूदा विधायकों के टिकट आप ने काट दिए गए थे। जबकि चार विधायकों का चुनाव क्षेत्र बदला गया था।

सीलमपुर विधायक ने पहले ही दे दिया था इस्तीफा

आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर 2024 को अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें सीलमपुर क्षेत्र से पार्टी विधायक अब्दुल रहमान का नाम कट गया था। इस पर विधायक अब्दुल रहमान खुलकर पार्टी संयोजक पूर्व सीएम रविंद केजरीवाल के विरोध में आ गए थे। इसके बाद 10 दिसंबर को आप विधायक अब्दुल रहमान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

विधायकों ने बताई इस्तीफे की ये बड़ी वजह

महरौली सीट से विधायक रहे नरेश यादव ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अब भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई हैं। दिल्ली के लोग जानते हैं कि AAP के नेताओं ने भ्रष्टाचारियों को ही अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। वहीं आदर्श नगर से विधायक पवन शर्मा ने कहा आम आदमी पार्टी जिस विचारधारा पर बनी थी, उससे भटक चुकी है। अब आम आदमी पार्टी की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी होता है।

वहीं बिजवासन से विधायक भूपेंदर सिंह जून ने कहा आम आदमी पार्टी की स्थापना जिन मूल्यों पर हुई थी, अब पार्टी में उन नैतिक मानदंडों की घोर उपेक्षा की जा रही है, जो चिंताजनक है। पार्टी ने आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को चुनाव में टिकट दे दिया।

कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल ने कहा उनका आम आदमी पार्टी से भरोसा अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। इसलिए वे पार्टी छोड़ रहे हैं। त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित मेहरौलिया ने कहा जिन्हें बाबासाहेब अंबेडकर की केवल तस्वीर चाहिए, उनके विचार नहीं। ऐसे बनावटी और मौकापरस्त लोगों से अब उनका नाता खत्म हो गया है।

दिल्ली की जनकपुरी से विधायक रोहित मेहरौलिया ने कहा AAP भ्रष्टाचार मुक्त शासन के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर आधारित थी, लेकिन पार्टी से उन्होंने इन मूल्यों से एक महत्वपूर्ण दूरी बनती देखी है। अब पार्टी करप्शन और भाई-भतीजावाद का कटोरा बन चुकी है।

इसी तरह दिल्ली की पालम विधानसभा सीट से विधायक भावना गौड़ ने कहा उनका भी आम आदमी पार्टी से अब विश्वास पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इसलिए वे आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहीं हैं।। वहीं गिरीश सोनी ने कहा उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल सिद्धांत से भटक चुकी है।

Exit mobile version