Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : देश के दिल की सत्ता पाने के लिए BJP अपनायेगी ‘MP फॉर्मूला’!..जानें क्या है बीजेपी की प्लानिंग

DigitalDesk by DigitalDesk
December 26, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Delhi Assembly Elections 2025 BJP CM Face Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव होंगे। वैसे विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम दिन ही बाकी रह गए हैं। साल के शुरुआत में ही दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने के आसार हैं। बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ही चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बीजेपी राजस्थान और मध्य प्रदेश वाले फॉर्मूले पर ही चुनाव लड़ेगी। अगर ऐसा है तो दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति क्या होगी?

  • बीजेपी का नारा…घोटाले पे घोटाला
  • केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला
  • दिल्ली विधानसभा…सत्ता का संग्राम
  • चुनावी रण…प्रत्यारोपों का प्रण…!
  • सत्ता की लड़ाई…सियासत गरमाई
  • दिल्ली चुनाव में ‘MP फॉर्मूला’!
  • बड़े नेताओं को उतारने की तैयारी में BJP
  • जल्द आ सकती है BJP की पहली लिस्ट

केजरीवाल का तंज- BJP का दूल्हा कौन पता नहीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम फेस को लेकर बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इस चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के ही चुनावी वैतरणी को पार करने की कोशिश करेगी। साथ ही साथ बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाएगी। तो वहीं पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शायद इसलिए सीएम फेस को लेकर पर चुनावी तीर छोड़े जा रहे हैं। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी का दिल्ली में सीएम फेस ना होने पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व सीएम केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा बीजेपी चुनाव लड़ रही है लेकिन उनका दूल्हा कौन है? ये किसी को नहीं पता।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम फेस को लेकर BJP ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक BJP इस बार भी विधानसभा चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे ही उतरेगी। BJP आम आदमी पार्टी के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बना रही है। इस पर इलेक्शन लड़ेगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही BJP अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। दरअसल, पिछले साल हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में BJP बिना CM के चेहरे के ही उतरी थी। चुनावी नतीजे के बाद पार्टी ने CM के नाम का ऐलान किया था। वहीं अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी पार्टी इसी फॉर्मूले को आगे बढ़ाएगी।

केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र भी जारी

आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र भी जारी किया है। आरोपपत्र में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर राजधानी को घोटालों के माध्यम से भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाने का कथित आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही साथ यह नारा भी दिया है घोटाले पे घोटाला, केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि BJP के पास दिल्ली में कोई सीएम फेस नहीं है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बीजेपी के पास दिल्ली को लेकर कोई विजन नहीं है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के लिए घर-घर रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू किया। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाली हर एक महिला को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे। जबकि, 60 साल से अधिक उम्र की जो महिलाएं संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराती हैं। उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 506
Tags: # Delhi Assembly Elections 2025#Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal#BJP CM Face
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version