Saturday, June 14, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

थोड़ा करो वेट…आने वाली है चुनावी की डेट…दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान आज…जानें दिल्ली विधानसभा चुनाव का इतिहास…अब तक क्या रहा खास

DigitalDesk by DigitalDesk
January 7, 2025
in दिल्ली, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Delhi Assembly Elections 2025 Assembly Election Commission Election History
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में विधानसभा चुनाव कब होंगे, कितने चरणों में होंगे? इस सवाल से भारतीय चुनाव आयोग आज मंगलवार 7 जनवरी को पर्दा उठाने वाला है। बता दें चुनाव आयोग की ओर से आज मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम और तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग ने दोपहर दो बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। जिसमें चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

  • दिल्ली के चुनाव का ऐलान आज
  • 70 सीटों पर कितने चरण में होंगे चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जारही है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के नए चुनाव की घोषणा आज मंगलवार 7 जनवरी को की जा रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार अपराह्न 2 बजे के आसपास संवाददाता सम्मेलन में केंद्र शासित की विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने वाले हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार विज्ञान भवन में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर राजीव कुमार के साथ आयोग में उनके के दो अन्य सहयोगी आयुक्त भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

Indian Air Force has free hand to take any action against terror and terrorists

ऑपरेशन सिंदूर : पुंछ में आतंकी मूवमेंट..भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी…भारतीय सेना एक बार फिर कर सकती है कोई बड़ा धमाका!

May 8, 2025
Operation Sindoor Pakistan President and Army Chief are shedding tears over the death of terrorists

ऑपरेशन सिंदूर….! पाकिस्तान के राष्ट्रपति और सेना प्रमुख बहा रहे आतंकियों की मौत पर आंसू…ताबूत में कौन था जिसे पाकिस्तान के झंडे में लपेटकर दफनाया

May 8, 2025

कितने चरण में होंगे चुनाव?

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीट हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ही चरण में विधानसभा के चुनाव संपन्न होंगे। बता दें कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ही नहीं विपक्ष में बैठी भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम सियासी दलों ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ ही एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं।

15 फरवरी को कार्यक्राल होगा समाप्त

दिल्ली की विधानसभा का पांच वर्षीय कार्यकाल अगले माह 15 फरवरी को समाप्त होने वाला है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार फरवरी के दूसरे सप्ताह से पहले विधानसभा चुनाव पूरे कराए जा सकते हैं। हालांकि दोपहर दो बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंन्स में यह स्पष्ट हो जाएगा कि कब चुनाव होंगे। पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो फरवरी में ही वह संपन्न हुए थे। जिसमें आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत मिली थी।

दिल्ली विधानसभा का इतिहास

दिल्ली में विधानसभा का रिकॉर्ड देखें तो पत चलता है कि दिल्ली में पहली बार 27 मार्च 1952 को चुनाव हुआ था। उस साल भी फरवरी में ही देश में आम चुनाव हुए थे। उस समय विधानसभा की 48 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। चुनाव के बाद 17 मार्च 1952 को कांग्रेस की ओर से चौधरी ब्रह्मप्रकाश सीएम बने थे। इसके बाद 12 फरवरी 1955 में चुनाव हुए और गुरमुख निहाल सिंह सीएम बने। वे एक नवंबर 1956 तक सीएम की कुर्सी पर रहे। इसके बाद दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। यहां चंडीगढ़ की तरह विधानसभा के चुनाव नहीं हुए।

महानगर परिषद के हाथ में था दिल्ली का प्रशासन

एक विशेष अधिनियम दिल्ली प्रशासन अधिनियम 1966 को उस समय लागू किया गया था। जिससे दिल्ली की सत्ता को महानगर परिषद के जरिए संचालित किया जा सके। साल 1956 से 1990 के बीच 61 सदस्यों वाली महानगर परिषद के हाथ में ही दिल्ली का प्रशासन रहा। जिसके मुखिया उपराज्यपाल हुआ करते थे। परिषद सार्वजनिक महत्व के मामलों को लेकर सिफारिशें करती थी और उपराज्यपाल उस पर अंतिम निर्णय लेते थे।

1956 में दिल्ली का सदन किया समाप्त

दिल्ली में एक दौर ऐसा था जब करीब 37 साल तक विधानसभा के चुनाव नहीं हुए। साल 1956 में दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश में बदला गया। इसके बाद सदन समाप्त कर दिया गया था। दिल्ली के प्रशासन में जनता की सीधे कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती थी। ऐसे में लोगों ने विधानसभा को बहाल करने की मांग उठाई। जिस पर केंद्र सरकार की ओर से दिसंबर 1987 में सरकारिया कमेटी जिसे बाद में बालकृष्णन समिति कहा गया को गठित किया। कमेटी ने दो साल बाद रिपोर्ट पेश की जिसमें सिफारिश की कि दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बने रहना चाहिए। हालांकि आमजन से जुड़े मामलों से निपटने के लिए उसे एक विधानसभा दी जानी आवश्यक है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था के साथ पुलिस और भूमि से जुड़े मामलों को विधानसभा की शक्तियों से दूर रखा जाना चाहिए। आखिरकार दिल्ली को संविधान 69वां संशोधन अधिनियम 1991 के तहत विधानसभा बहाली की मंजूरी दी गई। इस अधिनियम के तहत दिल्ली के लिए करीब 70 सदस्यों वाली विधानसभा और सात सदस्यीय मंत्रिपरिषद को गठित किये जाने का प्रावधान करते हुए केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को विशेष दर्जा प्रदान किया था।

1993 में पहली बार हुए विधानसभा चुनाव

केंद्र सरकार की ओर से साल 1992 में एक परिसीमन कमेटी गठित की गई। कमेटी ने दिल्ली में विधानसभा की 70 सीट निर्धारित कीं। इसके बाद विधानसभा चुनाव की राह साफ हो सकी। आखिरकार नवंबर 1993 में विधानसभा चुनाव हुए और इसके साथ ही दिल्ली में लोकतांत्रिक माहौल फिर से बहाल हो सका। उस समय मदन लाल खुराना के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली थी। साथ ही पीके दवे को उस समय दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। पहली बार हुए विधानसभा के चुनाव में सिर्फ तीन महिलाएं ही सदन में पहुंच सकीं थीं। इनमें बलजीत नगर से कांग्रेस की कृष्णा तीरथ तो मिंटो रोड विधानसभा सीट से कांग्रेस की ही ताजदार बाबर और कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी की पूर्णिमा सेठी का नाम शामिल था।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 391
Tags: # Delhi Assembly Elections 2025#Assembly Election Commission#Delhi Assembly Elections Election History#Delhi election date
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

slide 1 to 3 of 3
बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

स्पेशल
Bihar Elections 2025 NDA equipped with the trinity agenda of caste nationalism and Hindutva

बिहार चुनाव 2025: कास्ट, राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के तिकड़ी एजेंडे से लैस NDA, तेजस्वी-राहुल की जोड़ी के लिए ये सियासी चुनौती

मुख्य समाचार
राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

राजस्थान

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 14, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version