Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Delhi Assembly Elections: सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर भंग की गोपनीयता…बताया किसे दिया वोट… पूर्व IAS बोले— यह तो नियमों के खिलाफ है

DigitalDesk by DigitalDesk
February 5, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Delhi Assembly election voting continues former Union Minister Subramanian Swamy casts his vote
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली की नई सरकार चुनने के लिए मतदान जारी है। इसके बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी भी मतदान के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र पहुंचे। जहां से उन्होंने वोटिंग के बाद सोशल मीडिय पर पोस्ट कर बता दिया है कि उन्होंने किसके पक्ष में मतदान किया है। ऐसे में पूर्व आईएएस केबीएस सिद्धू ने सुब्रमण्यम स्वामी की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को नियमों का उल्लंघन बताया है।

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में नई सरकार चुनने के लिए आज बुधवार सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। मतदाता लाइन में लगकर अपनी बारी आने पर मतदान कर रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान का सिलसिला जारी है। इसके बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी कि आज बुधवार को सुबह सात बजे ही वे पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे, जहां पहुंचकर मतदान किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अपनी इस पोस्ट में इसके साथ यह भी बता दिया कि उन्होंने किसे वोट किया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बता दें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह मतदान के बाद एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा कि आज सुबह सात बजे वे अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचा। वहां पर उन्होंने बीजेपी के लिए अपना वोट डाला। बीजेपी के लिए वोट करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी लिखा कि चुनाव आयोग ने स्क्रूटनी और एफिशिएंसी के साथ मतदान के बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराकर भाजपा की जीत की वे उम्मीद कर रहे हैं।

ऐसे में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी केबीएस सिद्धू ने इसे मतदान से संबंधित नियमों के खिलाफ बताया और कहा इससे गोपनीयता भंग होती है। पंजाब के पूर्व सीएस केबीएस सिद्धू ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी की एक्स पोस्ट को रिपोस्ट किया और इसे नियमों का उल्लंघन किरार दिया। उन्होंने कहा है कि मतदान संचालन नियम 1961 के नियम 39 के अनुसार मतदाता को सार्वजनिक रूप से इस तरह अपनी चॉइस बताने की मनाही है। किसी पब्लिक फिगर का इस तरह से मतदान के दिन अपना वोट बताना मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास की तरह माना जाएगा है। पूर्व आईएएस ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए कहा मतदान के दिन और उससे एक दिन पहले। 48 घंटे का साइलेंट पीरियड रहता है। इस साइलेंट पीरियड के दौरान सोशल मीडिया ही नहीं किसी भी तरह से मतदाताओं को डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से प्रभावित करने के प्रयासों की सख्त मनाही है। मतदान के दिन सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट इसका उल्लंघन है।

लोकसभा चुनाव में भी बताया था किसे दिया वोट

पीएम नरेंद्र मोदी की अक्सर आलोचना करने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने इससे पहले भी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वोटिंग के बाद ​बताया ​था कि उन्होंने किसको वोट किया? इसका खुलासा उन्होंने तब भी एक्स पर एक पोस्ट लिखकर किया था। तब सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उन्हेोंने भाजपा उम्मीदवार और पूर्वी दिल्ली के पूर्व डिप्टी मेयर हर्ष मल्होत्रा को ही अपना वोट दिया है। उन्हें उम्मीद है कि वह जीतेंगे।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 444
Tags: #Delhi Assembly Elections#Subramanian Swamy#swamy casts his voteVoting continues
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version