Delhi Anjali Kanjhawala Case: अंजलि एक्सीडेंट मामले में चारोंआरोपियों ने पी रखी थी शराब, एफएसएल रिपोर्ट से खुलासा, 11 पुलिसवाले निलंबित

गृह मंत्रालय ने दिया हत्या की धारा जोड़ने का निर्देश

Kanjhawala Anjali Accident Case

नई दिल्लीः कंझावला मामले में एफएसएल रोहिणी ने आरोपियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी है और इसमें खुलासा हुआ है कि घटना वाली रात आरोपियों ने शराब पी थी। घटना के दौरान गाड़ी में चार आरोपी मौजूद थे। इतना ही नहीं, मृतक लड़की अंजलि सिंह के ब्लड में अल्कोहल था या नहीं, एफएसएल ने इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। घटनास्थल की रिपोर्ट भी रोहिणी स्थित एफएसएल ने पुलिस को सौंपी है। दिल्ली पुलिस ने कंझावला केस में दो जनवरी को दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था।

अंजलि एक्सीडेंट केस के आरोपियों पर अब हत्या की धारा लगाई जाएगी। यह निर्देश गृह मंत्रालय ने दिया है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को होम मिनिस्ट्री ने इस केस में 302 की धारा जोड़ने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस की 3 PCR वैन और 2 पिकेट में ड्यूटी पर तैनात 11 कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया गया।

डीसीपी को नोटिस

मंत्रालय ने दिल्ली के DCP हरेंद्र कुमार को जांच में ढील बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा था कि यह मामला हत्या नहीं, बल्कि हादसे का है। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी शालिनी सिंह को इसकी जांच दी गयी। उन्होंने गृह मंत्रालय को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी जिसमें कहा गया है कि यह हादसा नहीं, हत्या है।

आरोपियों को पता था कि कार के नीचे कोई फंसा है, इसके बाद भी उन्होंने कार नहीं रोकी। आरोपियों ने कहा कि उन्होंने कई बार कार को यू-टर्न लिया, क्योंकि वे डर गए थे। गाड़ी में तेज म्यूजिक नहीं चल रहा था, ऐसा भी उन्होंने माना। इसके बाद ही गृह मंत्रालय ने ये निर्देश दिए।

निधि आगरा 8 माह से नहीं गयी

निधि के वकील ने बताया कि निधि पिछले 8 महीने से गांजा तस्करी के केस में कोर्ट में पेश नहीं हुई। निधि ने वकील से संपर्क भी नहीं किया। निधि को आगरा में गांजा तस्करी में GRP ने पकड़ा था। दिल्ली हादसे की जानकारी मिलते ही GRP ने अपने रिकॉर्ड खंगाले जिससे पता चला कि 6 दिसंबर 2020 को आगरा कैंट स्टेशन पर निधि को पकड़ा गया था और वहां से उसे जेल भेजा गया था।

31 दिसंबर की रात हुआ था एक्सीडेंट

31 दिसंबर की रात करीब 1.30 बजे कंझावला इलाके में अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस के मुताबिक अंजलि स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी कार सवार 5 युवकों ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग निकले। अंजलि कार के नीचे फंसी रही। उसे 12 किमी तक घसीटा गया।

 

 

Exit mobile version